इन 5 राज्यों में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई राहत भत्ते में हुई बंपर बढ़ोतरी
असम, तमिलनाडु, ओडिशा, बिहार और अरुणाचल प्रदेश जैसे पांच भारतीय राज्यों ने अपने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ती महंगाई से कुछ राहत देने के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी अलग-अलग तारीखों से लागू होगी। इनमें से ज्यादातर राज्यों में इसे इस साल 1 जनवरी से लागू किया गया है, जबकि असम में तो इसकी घोषणा होते ही इसे तुरंत प्रभावी कर दिया गया।
4 राज्यों में 2 प्रतिशत DA की बढ़ोतरी
असम सरकार ने 8 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2 प्रतिशत DA बढ़ाने का ऐलान किया है। तमिलनाडु और ओडिशा ने भी मई में इसी तरह 2 प्रतिशत DA बढ़ाया है। वहीं, बिहार में छठे वेतन आयोग के तहत 5 प्रतिशत, 5वें वेतन आयोग के तहत 9 प्रतिशत और 7वें वेतन आयोग के तहत 2 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी की है। अरुणाचल प्रदेश ने भी एक लाख से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2 प्रतिशत DA बढ़ाने की घोषणा की है। इसके साथ ही जनवरी से अप्रैल तक के बकाया के तौर पर करीब 33.51 करोड़ रुपये भी जारी किए जाएंगे।