NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, एक कार्यकर्ता की मौत, दूसरा घायल
    अगली खबर
    दिल्ली: AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, एक कार्यकर्ता की मौत, दूसरा घायल

    दिल्ली: AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, एक कार्यकर्ता की मौत, दूसरा घायल

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 12, 2020
    09:51 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित होने के कुछ देर बाद ही एक शख्स ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नवनिर्वाचित विधायक नरेश यादव के काफिले पर गोलियां दागी।

    इस हमले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई और दूसरा घायल है। बताया जा रहा है कि यह हमला तब किया गया जब यादव जीत के बाद मंदिर से वापस लौट रहे थे।

    पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    घटना

    घायल शख्स खतरे से बाहर

    जानकारी के मुताबिक, विधायक और उनके समर्थक मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी शख्स ने काफिले पर गोलीबारी कर दी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने सात गोलियां चलाईं। गोली लगने से अशोक मान नामक व्यक्ति की मौत हो गई और हरेंद्र नामक दूसरे व्यक्ति के पैर में गोली लगी।

    घायल हरेंद्र को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बनी हुई है।

    प्रतिक्रिया

    हमले के बाद क्या बोले विधायक?

    हमले के बाद विधायक नरेश यादव ने कहा, "यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे हमले की वजह पता नहीं है, लेकिन यह सब अचानक से हुआ। लगभग चार राउंड फायर किए गये थे। मैं जिस गाड़ी में था, उस पर भी हमला किया गया। अगर दिल्ली पुलिस सही तरीके से पड़ताल करेगी तो हमलावर की पहचान हो सकेगी।"

    बता दें, नरेश यादव महरौली सीट से भाजपा की कुसुम खत्री को 18,161 वोटों से हराकर विधायक बने हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    हमले के बाद मीडिया से बात करते हुए नरेश यादव

    Naresh Yadav, AAP MLA: The incident is really unfortunate. I don't know the reason behind the attack but it happened all of a sudden. Around 4 rounds were fired. The vehicle I was in was attacked. I am sure if Police inquires properly they will be able to identify the assailant. https://t.co/M5mpJm7ljp pic.twitter.com/kzwbql6lmP

    — ANI (@ANI) February 11, 2020

    गिरफ्तारी

    हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

    मामले की जांच में जुटी पुलिस ने कहा कि हमलावर और मृतक व्यक्ति अशोक मान के पुरानी रंजिश थी। हमलावर मान को ही निशाना बनाने आया था।

    पुलिस का कहना है कि विधायक पर हमला नहीं हुआ है। हमलावर ने विधायक को निशाना नहीं बनाया।

    साउथ वेस्ट दिल्ली के एडिशनल DCP इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि हमलावर एक ही था और वह विधायक को निशाना बनाने नहीं आया था।

    ट्विटर पोस्ट

    पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दी यह प्रतिक्रिया

    मेहरौली विधायक नरेश यादव के क़ाफ़िले पर हमला अशोक मान की सरेआम हत्या ये है दिल्ली में क़ानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव

    — Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) February 11, 2020

    दिल्ली चुनाव

    मंगलवार को घोषित हुए दिल्ली चुनावों के नतीजे

    दिल्ली चुनावों के 8 फरवरी को हुई वोटिंग के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए।

    इस बार फिर आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए 70 में 62 सीटें जीती हैं, वहीं भाजपा के खाते में आठ सीटें गई हैं।

    पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस समेत दूसरी पार्टियां अपना खाता भी नहीं खोल पाई।

    इसी जीत के साथ अरविंद केजरीवाल का लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    विधानसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान

    दिल्ली

    निर्भया गैंगरेप: राष्ट्रपति ने मुकेश के बाद अब दोषी विनय की दया याचिका भी की खारिज निर्भया गैंगरेप
    शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए तैयार है सरकार- रविशंकर प्रसाद दिल्ली पुलिस
    शिक्षक भर्ती 2020: यहां निकली PGT और TGT के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    रेप के दोषी ने तिहाड़ जेल में लगाई फांसी, दो दिन बाद मौत दिल्ली पुलिस

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP सांसद संजय सिंह बोले, नहीं करेंगे कांग्रेस के साथ गठबंधन दिल्ली
    JNU के दृष्टिबाधित छात्र का दावा- पुलिस ने पूछा अंधे हो तो प्रोटेस्ट में क्यों आए? दिल्ली
    दिल्ली: पानी की गुणवत्ता को लेकर विवाद जारी, केजरीवाल के खिलाफ लगे पोस्टर दिल्ली
    भाजपा का आरोप- शराब के नशे में लोकसभा में पहुंचे भगवंत मान, नार्को टेस्ट की मांग अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली में 4 नवंबर से लागू होगा ऑड-ईवन नियम, जानें किसे मिलेगी छूट दिल्ली
    दिल्ली-NCR: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की दफ्तरों को सलाह, कर्मचारियों को घर से काम करने दें दिल्ली
    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली की अवैध कॉलोनियों को किया जायेगा पक्का दिल्ली
    महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, कल से तैनात होंगे 13,000 बस मार्शल दिल्ली

    विधानसभा चुनाव

    गृह मंत्रालय ने रद्द की तेलंगाना के विधायक की भारतीय नागरिकता, जानें क्या है पूरा मामला भारत की खबरें
    झारखंड विधानसभा चुनाव: पहले दौर का मतदान जारी, नक्सलियों ने बम से उड़ाया पुल झारखंड
    जानें कौन हैं हेमंत सोरेन जो बन सकते हैं झारखंड के अगले मुख्यमंत्री झारखंड
    अलविदा 2019: राजनीतिक उथल-पुथल वाला रहा यह साल, इन राज्यों को मिले नए मुख्यमंत्री ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025