नोएडा में AC फटा, 22वीं मंजिल पर भीषण आग का तांडव
देश
सोमवार को नोएडा के सेक्टर 119 स्थित अरण्य सोसाइटी की 22वीं मंजिल पर आग लग गई। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यह आग एयर कंडीशनर फटने की वजह से लगी थी। जानकारी मिलते ही 6 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि इमारत से सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
आग पर काबू पाने के लिए टीमें अभी भी जुटी हुईं
फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत अभियान शुरू कर दिया। गौतम बुद्ध नगर के मुख्य फायर ऑफिसर मौके पर मौजूद थे और पूरे बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। टीमें अभी भी आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही इस बारे में और जानकारी दी जाएगी।