दहला देने वाली दिवाली: मुंबई में पटाखों से किशोर की दर्दनाक मौत, 200 से ज्यादा हादसे
देश
मुंबई के मालवणी इलाके में सोमवार देर रात एक दुकान में आग लगने से 16 साल के एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर रखे पटाखों और बिजली के तारों व उपकरणों में आग लग गई, जिसके बाद छत का स्लैब भी नीचे गिर गया।
दमकल विभाग के कर्मचारियों ने करीब 40 मिनट में आग बुझा दी, लेकिन तब तक उस किशोर की जान जा चुकी थी।
मुंबई में पटाखों से जुड़ी 200 से अधिक शिकायतें
ऐसी घटना सिर्फ एक नहीं है। 6 से 9 नवंबर के बीच मुंबई में पटाखों से जुड़ी आग लगने की 200 से भी ज्यादा घटनाएं सामने आईं, जिनमें से अधिकतर दिवाली के जश्न से जुड़ी थीं।
इस दौरान कम से कम 28 लोग पटाखों से झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इन हादसों की सबसे बड़ी वजह अनार पटाखे बताए गए हैं।