मुंबई के कोहिनूर स्क्वायर होटल में लगी आग, दमकल की फुर्ती ने टाला बड़ा खतरा
सोमवार सुबह मुंबई की 50 मंजिला कोहिनूर स्क्वायर बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित एक होटल के किचन में आग लग गई। दमकल विभाग की तेज कार्रवाई के चलते किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मुंबई अग्निशमन दल (MFB) के अनुसार, दादर पश्चिम स्थित 50 मंजिला कोहिनूर स्क्वायर इमारत की पहली मंजिल पर बने एक होटल की रसोई में सुबह लेवल-1 की आग लग गई। यह इमारत शिवसेना भवन के सामने स्थित है। घटना की सूचना मुंबई अग्निशमन दल के कंट्रोल रूम को सुबह 9:18 बजे मिली, जबकि सुबह 9:25 बजे आग को आधिकारिक तौर पर लेवल-1 घोषित किया गया।
कई विभागों ने कोहिनूर स्क्वायर पर मिलकर हालात संभाले
सिर्फ दमकलकर्मी ही नहीं, बल्कि BEST, PWD, स्वास्थ्यकर्मी, एम्बुलेंस और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। इन सभी ने मिलकर सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखा। चूंकि कोहिनूर स्क्वायर मुंबई का एक महत्वपूर्ण स्थान है, इसलिए तेजी से किए गए इस सामूहिक प्रयास से हालात काबू में रहे और किसी बड़ी समस्या को टाल दिया गया।