दिल्ली में कपड़ा कारखाने में भीषण आग, चौथी मंजिल तक फैली
देश
दिल्ली में नजफगढ़ रोड के पास नांगलि सकरावती इलाके में रविवार शाम एक गारमेंट फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग की लपटें ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक फैल गईं। आग बुझाने के लिए 25 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी अभी भी कूलिंग का काम कर रहे हैं ताकि और नुकसान न हो।
अधिकारी कर रहे आग लगने के कारण की जांच
दमकल विभाग के कर्मचारी लगी आग पर काबू पाने और उसे आगे फैलने से रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अभी अधिकारी आग लगने के कारणों की भी जांच कर रहे हैं।