कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, 70 मरीज सुरक्षित बाहर निकाले गए
देश
मंगलवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में आनंदलोक अस्पताल में आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में धुआं भरने लगा, जिसके बाद करीब 70 मरिजों को तुरंत बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच से पता चला है कि आग एयर-कंडीशनिंग यूनिट में शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी। सबसे राहत भरी बात यह रही कि सभी मरीज सही-सलामत हैं।
दमकलकर्मियों ने खिड़कियां तोड़कर अस्पताल की आग पर पाया काबू
दमकलकर्मी फौरन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने धुआं निकालने के लिए कुछ खिड़कियां तोड़ दीं और दो इंजनों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग लगने के दिन अस्पताल में 15 सरजरी होनी थीं और छठी सरजरी चल ही रही थी। सभी मरिजों को, यहां तक कि जिन मरिजों को ड्रिप लगी हुई थी, उन्हें भी सावधानी से पास के दूसरे अस्पताल में ले जाया गया। वहीं, पुलिस ने लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करके घबराए हुए परिवारों को पल-पल की जानकारी दी और उन्हें शांत रहने को कहा।