NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / स्टील कंपनी के CEO दिनेश सरावगी पर FIR, फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़ का है आरोप
    अगली खबर
    स्टील कंपनी के CEO दिनेश सरावगी पर FIR, फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़ का है आरोप
    स्टील कंपनी के CEO दिनेश सरावगी के खिलाफ कोलकाता में दर्ज हुई FIR

    स्टील कंपनी के CEO दिनेश सरावगी पर FIR, फ्लाइट में महिला से छेड़छाड़ का है आरोप

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 21, 2024
    12:45 pm

    क्या है खबर?

    ओमान स्थित एक स्टील कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) दिनेश कुमार सरावगी के खिलाफ कोलकाता से अबू धाबी की फ्लाइट में एक महिला यात्री से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    यह मामला महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर कोलकाता के बिधाननगर सिटी पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। वह वर्तमान में कोलकाता में ही रहते हैं।

    पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    प्रकरण

    क्या है छेड़छाड़ का पूरा मामला?

    आरोप लगाने वाली महिला की एक्स प्रोफाइल के अनुसार, वह हार्वर्ड में इंडिया कॉन्फ्रेंस की सह-अध्यक्ष हैं और वह सिटिजन फॉर लीडरशिप की को-फाउंडर भी रही हैं।

    उन्होंने 19 जुलाई को एक्स पोस्ट में सरावगी को ओमान में जिंदल स्टील का CEO बताते हुए लिखा था कि उन्होंने कोलकाता से अबू धाबी की फ्लाइट में उनके साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की थी।

    हालांकि, बाद में जिंदल स्टील ने सरावगी के मार्च 2023 में ही इस्तीफा देने की पुष्टि की थी।

    आरोप

    महिला ने सरावगी पर लगाया पोर्न क्लिप दिखाने का आरोप

    महिला ने आरोप लगाया था कि 65 वर्षीय सरावगी फ्लाइट में उनके बलग में बैठे थे। उन्होंने खुद को जिंदल स्टील का CEO बताया था।

    इस दौरान उन्होंने सामान्य परिचय से बातचीत करते हुए खुद को राजस्थान के चूरू का निवासी बताया। इसके बाद उन्होंने मूवी देखने के बारे में पूछा और हां कहने पर उन्होंने अपने मोबाइल में पोर्न क्लिप चलाकर दिखाने लग गए।

    आरोप है कि क्लिप दिखाने के दौरान सरावगी ने महिला को छूना शुरू कर दिया।

    बचाव

    महिला ने कैसे किया बचाव?

    महिला ने एक्स पर बताया कि सरावगी से छूने से वह सदमे में आ गई और बहुत डर गई थी। उन्होंने वॉशरूम जाकर खुद को बचाया और फ्लाइट स्टाफ से शिकायत की। महिला ने एतिहाद एयरलाइंस टीम का शुक्रिया करते हुए कहा कि उन्होंने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की।

    इसके बाद सरावगी ने फ्लाइट स्टाफ से महिला के बारे में कई बार पूछा, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी और अबू धाबी पुलिस को मामले से अवगत करा दिया।

    कार्रवाई

    सरावगी के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज हुई FIR

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, महिला के माता-पिता की शिकायत पर बिधाननगर सिटी पुलिस ने सरावगी के खिलाफ BNS की धारा-74 (शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का उपयोग), धारा-75 (यौन उत्पीड़न) और धारा-79 (महिला की गरिमा का अपमान करने और उसकी निजता में दखल देने के लिए अनैतिक शब्द बोलना या इशारे करना) के तहत मामला दर्ज किया है।

    पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

    जानकारी

    वल्कन ग्रीन स्टील ने भी सरावगी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की

    जांच में सामने आया है कि सरावगी ओमान स्थित वल्कन ग्रीन स्टील कंपनी के CEO हैं। कंपनी ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने इस मामले की जांच के एक समिति का गठन किया है और सरावगी को लंबी छुट्‌टी पर भेज दिया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता
    कोलकाता पुलिस
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार

    कोलकाता

    पश्चिम बंगाल: कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय में फिर हुई रैगिंग, डीन को छात्र ने भेजा ईमेल पश्चिम बंगाल
    पेट्रोल-डीजल की कीमत: 1 दिसंबर के लिए जारी हुए दाम, जानिए कहां हुआ महंगा पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमत: 2 दिसंबर के लिए जारी हुई नई कीमतें, जानिए कितना हुआ बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    कोलकाता लगातार तीसरे साल बना भारत का सबसे सुरक्षित शहर, दूसरे और तीसरे नंबर पर कौन? राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो

    कोलकाता पुलिस

    जानें क्यों केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    मोदी को तानाशाह नेता बताने वाली ममता कैसे खुद बंगाल में कर रही हैं तानाशाही, जानें पश्चिम बंगाल
    सुप्रीम कोर्ट का आदेश, कोलकाता पुलिस कमिश्नर को गिरफ्तार नहीं कर सकती CBI पश्चिम बंगाल
    ममता बनाम मोदी: क्या है शारदा घोटाला और कैसे तृणमूल से जुड़े हैं इसके तार, जानिये पश्चिम बंगाल

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    दिल्ली: पुलिसकर्मी ने पूर्व महिला कांस्टेबल की हत्या कर किया गुमराह, 2 साल तक 'जिंदा' रखा दिल्ली पुलिस
    अकासा एयरलाइन की फ्लाइट में छात्रा ने ऑफ ड्यूटी पायलट पर लगाया छेड़खानी का आरोप अकासा एयर
    उत्तर प्रदेश: बाइक सवार अधेड़ ने संकरी गली में घुसकर छात्रा से की छेड़छाड़, गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: दरोगा ने पीड़िता से की अश्लील बातें, दोस्त के साथ होटल आने को कहा उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025