NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पंजाब: पाकिस्तानी सीमा पर गुप्त कोड ले जाते पकड़ा गया कबूतर, पुलिस ने दर्ज किया मामला
    अगली खबर
    पंजाब: पाकिस्तानी सीमा पर गुप्त कोड ले जाते पकड़ा गया कबूतर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    पंजाब: पाकिस्तानी सीमा पर गुप्त कोड ले जाते पकड़ा गया कबूतर, पुलिस ने दर्ज किया मामला

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 21, 2021
    02:20 pm

    क्या है खबर?

    पंजाब में एक कबूतर के खिलाफ जासूसी का मामला दर्ज किए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

    दरअसल, यह कबूतर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थिति रोरनवाला पोस्ट के पास से गुजर रहा था। उसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। इसमें उसके पैर पर एक कागज बंधा मिल गया।

    इसको लेकर कांस्टेबल ने अमृतसर के कहागढ़ पुलिस थाने में कबूतर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

    प्रकरण

    कांस्टेबल के कंधे पर जा बैठा कबूतर

    इंडिया टुडे के अनुसार काले और सफेद रंग के इस संदिग्ध कबूतर को गत 17 अप्रैल को पकड़ा गया था। यह कबूतर उड़ता हुआ आया और पाकिस्तानी सीमा से 500 मीटर पहले रोरनवाला चौकी पर कैंप गार्ड की ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल नीरज कुमार के कंधे पर बैठ गया।

    इस पर कांस्टेबल ने तत्काल कबूतर को पकड़ लिया और पोस्ट कमांडर ओमपाल सिंह को मामले की जानकारी दी। इसके बाद कमांडर ने कबूतर की जांच कराई।

    बरामद

    कबूतर के पंजे से बंधा मिला नंबर लिखा कागज

    कांस्टेबल की सूचना पर जब कबूतर की जांच की गई तो उसके पंजे में प्लास्टिक टेप के बंधा हुआ एक सफेद कागज मिला। इस पर कोई नंबर लिखा हुआ था। हालांकि, वह नंबर क्या था, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

    इसके बाद कबूतर का स्कैन भी कराया गया, लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला। दरअसल, पुलिस को शक है कि इस कबूतर को पाकिस्तान से भेजा गया था और यह कोई गुप्त सूचना ले जाने का काम कर रहा था।

    कार्रवाई

    कांस्टेबल ने कबूतर के खिलाफ दर्ज कराया मामला

    मामले में कांस्टेबल नीरज कुमार ने कबूत के खिलाफ अमृतसर के कहागढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान एक काले और सफेद रंग का कबूतर उड़ते हुए उसके कंधे पर आकर बैठ गया था। उसके पास से एक गुप्त नंबर लिखा कागज भी मिला है।

    ऐसे में यह किसी संदिग्ध गतिविधि में लिप्त हो सकता है। पुलिस ने सेना को भी इस संबंध में पूरी जानकारी मुहैया कराई है।

    पुनरावृत्ति

    मई 2020 में कठुआ जिले में भी पकड़ा गया था संदिग्ध कबूतर

    पाकिस्तानी सीमा पर संदिग्ध कबूतर के पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मई 2020 में भी जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर ऐसा ही एक संदिग्ध कबूतर पकड़ा गया था।

    उस दौरान अधिकारियों ने कहा था कि कबूतर एक कोड युक्त संदेश लेकर जा रहा था।

    उस दौरान हीरानगर सेक्टर के मानारी गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया था। उसके जासूसी के लिए पाकिस्तान में प्रशिक्षित होने की संभावना थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जम्मू-कश्मीर
    पंजाब
    पंजाब पुलिस
    अमृतसर

    ताज़ा खबरें

    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    जम्मू-कश्मीर

    श्रीनगर: 40 प्रतिशत आबादी हो चुकी है कोरोना वायरस से संक्रमित, सीरो सर्वे में आया सामने श्रीनगर
    जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने फिर किया भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, जिला महासचिव समेत तीन की मौत नरेंद्र मोदी
    जम्मू-कश्मीर: तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का हाथ- पुलिस महानिरीक्षक नरेंद्र मोदी
    श्रीनगर: सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारा गया हिजबुल का टॉप कमांडर सैफुल्लाह श्रीनगर

    पंजाब

    कृषि कानून: सरकार और किसानों के बीच आज होने वाली बैठक कल तक के लिए टली हरियाणा
    वैक्सीन पर संदेह के चलते वैक्सीनेशन से दूर रह रहे हजारों स्वास्थ्यकर्मी भारत की खबरें
    वैक्सीनेशन अभियान: अब तक 6.31 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन, मिले दायरा बढ़ाने के संकेत भारत की खबरें
    सरकार का कृषि कानूनों पर अस्थायी रोक लगाने का प्रस्ताव, आज विचार करेंगे किसान संगठन दिल्ली

    पंजाब पुलिस

    पंजाबः बुजुर्ग ने रचाई 24 साल की लड़की से शादी, कोर्ट ने दिया सुरक्षा का आदेश हरियाणा
    बहू से शादी करने के लिए बाप ने की बेटे की हत्या, लाश के किये टुकड़े पंजाब
    ये हैं दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले, लंबाई 7'6" इंच, पहनते हैं 19 नंबर का जूता अजब-गजब खबरें
    पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल की किस्मत चमकी, लॉटरी में जीते 2 करोड़ रुपये पंजाब

    अमृतसर

    विशेष विमान से अभिनंदन को वापस लाना चाहता था भारत, पाकिस्तान ने नहीं दी इजाजत भारत की खबरें
    पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब देने की तैयारी, भारतीय वायुसेना ने किया बड़ा युद्धाभ्यास भारत की खबरें
    पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक के बाद से बंद अपना एयरस्पेस खोला, जानिये क्या होगा फायदा भारत की खबरें
    पाकिस्तान में बस नहीं भेजेगा भारत, जानें जम्मू-कश्मीर मामले के बाद किन चीजों पर लगी रोक भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025