भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ FIR, गांधी परिवार को लेकर की थी विवादित टिप्पणी
क्या है खबर?
हिमाचल प्रदेश के शिमला से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसे ही एक बयान के बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ये मामला गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर की गई उनकी टिप्पणियों से जुड़ा है। इनमें कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, उनके बेटों संजय गांधी और राजीव गांधी की मौत और सोनिया गांधी को लेकर कई टिप्पणियां की थीं।
धाराएं
BNS की 3 धाराओं में दर्ज हुई FIR
शिमला के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि शिमला के निवासी कैप्टन अतुल शर्मा (सेवानिवृत्त) की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है।
इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), धारा 353 और धारा 356 (मानहानि) के तहत आरोप लगाए गए हैं।
शर्मा का कहना है कि कंगना ने अपने सत्यापित सोशल मीडिया अकाउंट से इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी की मौतों को भड़काऊ बातें कहीं।
पोस्ट
कंगना ने अपनी टिप्पणियों में क्या-क्या आरोप लगाए?
कंगना ने सोनिया की जीवनी को 'सेल्फ-गोल' बताया और कहा कि राहुल गांधी को 'सेल्फ-गोल करने का हुनर' अपनी मां से विरासत में मिला है।
उन्होंने कहा कि राजीव सोनिया के पास वापस लौटने के लिए सिर्फ एक शर्त पर राजी हुए थे कि मेनका गांधी को घर छोड़ना होगा।
कंगना ने सोनिया को 'रहस्यमयी विदेशी नागरिकट बताते हुए कहा कि उनके रिश्तेदारों की एक के बाद एक हत्या कर दी गई, जिससे वह सरकार की मुखिया बन गईं।