नवी मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, लाखों का नकली दूध नष्ट
फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने 19 अगस्त को नवी मुंबई में एक बड़े दूध मिलावट रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने आरोपी शिवेंद्र श्यामलाल जायसवाल को उस वक्त पकड़ा, जब वह सामान्य दूध में स्किम्ड मिल्क पाउडर और ठंडा पानी मिला रहा था। असल में, वह दूध को पानी मिलाकर पतला कर रहा था और उसे असली बताकर बेच रहा था।
अधिकारियों ने नकली दूध जब्त किया, FIR दर्ज की
अधिकारियों ने 4,710 लीटर नकली दूध जब्त किया और उसे तुरंत नष्ट करवा दिया। इस दूध की कीमत 1,85,780 रुपये बताई गई है और यह ठाणे, ऐरोली, कोपरी, दिघा और घंसोली के स्थानीय डेयरियों तक पहुंच चुका था।
छापेमारी के दौरान, 129.5 किलोग्राम पनीर और 473 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर भी जब्त किया गयाहै । अब इस मामले में 15 व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। साथ ही, इसमें शामिल सभी प्रतिष्ठानों के फूड लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।