Loading...
"पाकिस्तानी हमारी रक्षा कर रहे", फारूक अब्दुल्ला के बयान पर छिड़ा विवाद
फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया है

"पाकिस्तानी हमारी रक्षा कर रहे", फारूक अब्दुल्ला के बयान पर छिड़ा विवाद

लेखन आबिद खान
Oct 25, 2026
10:37 am

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कश्मीरियों की रक्षा करने और कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर जीवित रखने का श्रेय पाकिस्तान को दिया। बारामूला में एक कार्यक्रम में फारूक ने कहा, "कश्मीरी सिर्फ इसलिए बचे हुए हैं क्योंकि पाकिस्तान हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह मुद्दा उठाता रहता है, वरना उनके प्रति भारत के इरादे ठीक नहीं हैं।" उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

फारूक का बयान

फारूक बोले- दिल्ली के नीयत ठीक नहीं

फारूक ने जम्मू-कश्मीर में धारा 370 बहाल करने की मांग करते हुए कहा, "आपको लगता है कि दिल्ली आपको न्याय दिलाएगी? लड़ने की हिम्मत रखिए, वरना आप खत्म हो जाएंगे, आपकी पहचान मिट जाएगी। वे (दिल्ली) आज दुनिया के दबाव के कारण चुप हैं। हमारा पड़ोसी लगातार उनके पीछे पड़ा है। वह हर जगह जाकर कहता है कि कश्मीर का मुद्दा अभी तक हल नहीं हुआ है। वह हमारी रक्षा कर रहा है, वरना इनके इरादे नेक नहीं हैं।"

प्रतिक्रिया

भाजपा-कांग्रेस ने जताई आपत्ति

जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा, "जिस नेता ने संविधान के तहत शपथ ली हो, उसे देश को ऐसा नहीं दिखाना चाहिए कि मानो वह अपने ही लोगों के खिलाफ काम कर रहा हो।"

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "इसमें कोई दो राय नहीं है कि कश्मीर में भाजपा सरकार ने ज्यादतियां नहीं की हैं, लेकिन PoK में क्या हो रहा है? वहां के लोग तो हर रोज पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हैं।"

ADVERTISEMENT