उत्तर प्रदेश: फरीदाबाद में गरीबी ने मां से करवाई 18 महीने की बेटी की हत्या, कबूला गुनाह
देश
उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद के एक नाले में 23 अप्रैल को 18 महीने की मासूम का शव मिला था। पुलिस ने बच्ची की मां नीलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां नीलम ने अपनी बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस के मुताबिक, उसने परिवार की भयंकर आर्थिक तंगी की वजह से यह कदम उठाया। वे एक झुग्गी-झोपड़ी में रहते थे और मुश्किल से घर चला पा रहे थे।
छात्रों को मिला बच्ची का शव
यह मामला तब सामने आया जब कुछ स्थानीय छात्रों को बच्ची का शव मिला। CCTV फुटेज में एक महिला अपनी बेटी को गोद में लेकर जाती दिखी, लेकिन फिर वह अकेली ही वापस लौट रही थी। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने नीलम को हिरासत में लिया और पूछताछ की। अब पुलिस इस पूरे दुखद मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।