LOADING...
फरीदाबाद जेल में बंद राम मंदिर हमले की साजिश के आरोपी आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या
फरीदाबाद जेल में राम मंदिर हमले की साजिश के आरोपी आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

फरीदाबाद जेल में बंद राम मंदिर हमले की साजिश के आरोपी आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या

लेखन गजेंद्र
Feb 09, 2026
03:08 pm

क्या है खबर?

हरियाणा की फरीदाबाद जेल में बंद एक संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान (20) की रविवार को एक दूसरे कैदी द्वारा हत्या कर दी गई है। घटना नीमका जेल में रविवार रात 8 बजे की है। रहमान की हत्या कैदी अरुण चौधरी ने धारदार हथियार से की है। जेल अधिकारियों ने बताया कि चौधरी ने रहमान के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया था, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

हत्या

पिछले साल मार्च में गिरफ्तार हुआ था अब्दुल रहमान

जेल अधिकारियों ने बताया कि रहमान उत्तर प्रदेश में फैजाबाद जिले के मिल्कीपुर का रहने वाला था। उसे पिछले साल 2 मार्च को गुजरात पुलिस की आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) और हरियाणा के विशेष कार्य बल (STF) ने संयुक्त अभियान के दौरान फरीदाबाद के पाली गांव से गिरफ्तार किया था। तब रहमान के पास से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया था। वह फरीदाबाद में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था।

आरोप

राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने का आरोप

रहमान पर आऱोप था कि उसने अयोध्या के राम मंदिर और उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक भवनों सहित संवेदनशील स्थानों की रेकी की थी। उसने ग्रेनेड पाकिस्तान की ISI से जुड़े तस्करों के माध्यम से इस्लामिक स्टेट खोरासान प्रांत (ISKP) से जुड़े नेटवर्क के जरिए प्राप्त किए गए थे। हालांकि, कोई तारीख नहीं पता चली। उसे रेकी के लिए एक प्रमुख ऑपरेटिव के रूप में चिह्नित किया गया था। अनुमान था कि वह जल्द ही कोई नियोजित हमला कर सकता है।

Advertisement