NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेसी अजीज कुरैशी का भोपाल में निधन
    अगली खबर
    पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेसी अजीज कुरैशी का भोपाल में निधन
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का निधन

    पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ कांग्रेसी अजीज कुरैशी का भोपाल में निधन

    लेखन गजेंद्र
    Mar 01, 2024
    05:16 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का शुक्रवार को 83 साल की उम्र में निधन हो गया। कुरैशी लंबे समय से बीमार थे।

    कुरैशी पहले दिल्ली में भर्ती थे। कुछ दिन पहले वह मध्य प्रदेश के भोपाल आ गए। यहां निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

    उनके भतीजे सुफियान अली ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि शुक्रवार सुबह 11ः00 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें भोपाल टॉकीज के पीछे कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

    निधन

    3 राज्यों में संभाली थी राज्यपाल की कमान

    अजीज कुरैशी ने उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और मिजोरम में राज्यपाल की कमान संभाली थी।

    कुरैशी पहली बार 1972 में मध्य प्रदेश की सीहोर सीट से विधायक चुने गए थे और 1984 में सतना से लोकसभा सदस्य बने। क़ुरैशी अविवाहित थे।

    पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी रहे कुरैशी ने कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है।

    शख्सियत

    मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के अध्यक्ष बने थे कुरैशी

    कुरैशी का जन्म 24 अप्रैल, 1941 को भोपाल में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा आगरा और भोपाल से ग्रहण की। वह पार्टी नेतृत्व के सामने मुखरता से अपनी आवाज उठाते थे।

    24 जनवरी, 2020 को मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार में कुरैशी को मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी का अध्यक्ष बनाया गया था। वह भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के संस्थापक सदस्य भी रहे थे।

    बीमार होने के बाद भी कुरैशी काफी सक्रिय थे। वह मुस्लिम नेताओं का बड़ा चेहरा माने जाते थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    मध्य प्रदेश
    भोपाल

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद हुए थे 351 करोड़ रुपये, अब भरा टैक्स आयकर विभाग
    कांग्रेस को राहत, आयकर विभाग अपीलीय न्यायाधिकरण ने फ्रीज बैंक खाते बहाल किए अजय माकन
    कांग्रेस का दावा- 150 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए, लेकिन खाते में इतने पैसे ही नहीं आयकर विभाग
    #NewsBytesExplainer: आयकर विभाग ने कांग्रेस के बैंक खाते क्यों फ्रीज किए और क्या है पूरा मामला? आयकर विभाग

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, उपमुख्यमंत्री बने देवड़ा और शुक्ला राजनीति
    मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ली विदा, बोले- जस की तस रख दीनी चदरिया शिवराज सिंह चौहान
    मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने वाले जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला कौन हैं? शिवराज सिंह चौहान
    पेट्रोल-डीजल के भाव: 14 दिसंबर के लिए जारी हुई नई कीमत, जानिए कितनी बदली  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    भोपाल

    मध्य प्रदेश: भोपाल में भीड़ ने जबरदस्ती युवती का बुर्का उतरवाया, हिजाब खींचा मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: भोपाल में तेज रफ्तार कार ने श्रद्धालुओं को रौंदा, पुलिसकर्मी समेत चार घायल छत्तीसगढ़
    मध्य प्रदेश: CBI ने भाजपा विधायक पर दर्ज की FIR, 29.41 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला मध्य प्रदेश
    बजरंग दल ने 'आश्रम 3' के सेट पर की तोड़फोड़, निर्देशक के चेहरे पर फेंकी स्याही बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025