LOADING...
मुंबई में पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान के ससुर-साला गिरफ्तार, मारपीट करने का आरोप
मुंबई में पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान के ससुर-साला गिरफ्तार

मुंबई में पूर्व क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान के ससुर-साला गिरफ्तार, मारपीट करने का आरोप

लेखन गजेंद्र
Apr 21, 2026
11:45 am

क्या है खबर?

पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद यूसुफ पठान के ससुर और साले समेत 3 को मुंबई पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। सभी पर 2 दिन पहले भायखला इलाके में एक व्यक्ति और उसके परिवार पर हमला करने का आरोप है। घटना शनिवार रात 9 बजे की है। पुलिस ने पठान के ससुर खालिद खान उर्फ ​​मकालीक, साले उमरशाद खान और शोएब खान को जेल भेजा है। एक अन्य आरोपी शहबाज पठान फरार है।

घटना

पूरा मामला क्या है?

भायकुला पुलिस ने बताया कि शनिवार रात 9 बजे स्थानीय निवासी यूसुफ खान (30) अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार से उनके रिश्तेदार शोएब (35) पर गड्ढे का पानी उछल गया। इसके बाद शोएब ने उसे गाली दी और बांस से कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद यूसुफ को पीटा गया, जिससे उनको चोट आई। इसके बाद यूसुफ अपने परिवार के साथ थाने पहुंचे, जहां सांसद पठान के ससुर खालिद, उमरशाद, शोएब और शहबाज मौजूद थे।

मारपीट

कोर्ट ने 2 मई तक जेल भेजा

आरोप है कि थाने में बहस के दौरान सभी ने यूसुफ के परिवार को लाठी और बैसबॉल से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान यूसुफ के बहनोई सलमान के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि उसके चाचा जाकी अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। यूसुफ ने पुलिस को बताया कि कार से पानी उछलने पर उन्होंने शोएब से माफी मांगी थी, लेकिन फिर भी उसने मारपीट की। सभी आरोपियों को कोर्ट ने 2 मई तक जेल भेजा है।

Advertisement