केरलम के एर्नाकुलम कोर्ट से 124 मामलों के सबूत गायब, मचा हड़कंप
देश
केरलम के एर्नाकुलम जिला अदालत में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। यहां 124 मामलों से जुड़े सबूत गायब हो गए हैं, जिनमें कुछ महंगी घड़ियां भी शामिल हैं।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति अपना केस जीतने के बाद अपनी महंगी घड़ी लेने आया, लेकिन उसे पता चला कि घड़ी वहां है ही नहीं। बाद में पता चला कि यह सिर्फ एक अकेला मामला नहीं था।
एक ऑडिट में सामने आया कि अदालत के जिस स्ट्रॉन्ग रूम को सुरक्षित माना जाता था, वहां से और भी कई चीजें गायब हैं।
पुलिस स्ट्रॉन्ग रूम के कर्मचारी की जांच कर रही
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इतने सारे सबूत कैसे गायब हो गए। इस मामले में स्ट्रॉन्ग रूम के कर्मचारी पर खास ध्यान दिया जा रहा है।