NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / जम्मू-कश्मीर में बहाल हुई बिजली आपूर्ति, समझौते के बाद कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल
    अगली खबर
    जम्मू-कश्मीर में बहाल हुई बिजली आपूर्ति, समझौते के बाद कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल
    जम्मू-कश्मीर में बहाल हुई बिजली आपूर्ति, समझौते के बाद कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

    जम्मू-कश्मीर में बहाल हुई बिजली आपूर्ति, समझौते के बाद कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

    लेखन Adarsh Sharma
    Dec 21, 2021
    12:59 pm

    क्या है खबर?

    जम्मू-कश्मीर में बिजली विकास विभाग (PDD) के कर्मचारियों ने मध्यरात्रि में हुए समझौते के बाद हड़ताल वापस ले ली।

    समझौते के बाद कर्मचारियों ने बिजली बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अधिकांश हिस्सों में बिजली बहाल की जा चुकी है।

    बिजली क्षेत्र में निजीकरण को स्थगित करने के प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ली गयी है।

    NDTV की खबर के अनुसार, प्रशासन ने कर्मचारियों को वेतन समेत कई अन्य मुद्दों पर भी आश्वस्त किया है।

    पृष्ठभूमि

    कर्मचारियों ने निजीकरण के खिलाफ की थी हड़ताल

    सरकार जम्मू-कश्मीर बिजली विकास विभाग का पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में विलय करने जा रही थी।

    विभाग के विलय और निजी कंपनियों को संपत्ति सौंपने के सरकार के इस कदम के खिलाफ 20,000 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।

    कर्मचारियों और सरकार के बीच दो दौर की वार्ता असफल रही थी।

    हड़ताल के कारण रविवार से केंद्र शासित प्रदेश में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी और जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हुईं थीं।

    आश्वासन

    प्रशासन से आश्वासन मिलने पर खत्म हुई हड़ताल

    एक आधिकारिक टीम ने संभागायुक्त राघव लंगर और ADGP मुकेश सिंह के नेतृत्व में कल मध्यरात्रि कर्मचारी संघ से नए सिरे से बातचीत की।

    इसमें प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को प्रस्तावित निजीकरण को फिलहाल के लिए रोकने का लिखित आश्वासन दिया गया।

    समझौते के अनुसार, एक कमेटी बनाई जाएगी जिसमें जम्मू-कश्मीर बिजली कर्मचारी समन्वय समिति सहित सभी हितधारकों को शामिल किया जाएगा।

    यह कमेटी आगे क्या कदम उठाएं जाएं, इसे लेकर अपने सुझाव देगी।

    परेशानी

    बिजली न होने के कारण परेशानी झेल रही थी आम जनता

    जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, ऐसे में बिजली गुल होने से लोगों के लिए परेशानियां और ज्यादा बढ़ गयी थीं।

    हड़ताल के कारण जम्मू विश्वविद्यालय को मंगलवार को होने वाली स्नातक और स्नातकोत्तर की ऑफलाइन और ऑनलाइन परीक्षाएं भी टालनी पड़ी थीं।

    बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रशासन को रक्षा मंत्रालय से मदद मांगनी पड़ी थी, जिसके बाद बिजली फर्मों की बिजली बहाल करने में मदद करने के लिए सेना भेजी गई थी।

    राहत

    आज काम पर वापस लौटेंगे कर्मचारी

    एक अधिकारी के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश में 80 प्रतिशत बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी है।

    सरकार द्वारा हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को उनका वेतन भी दिया जाएगा।

    इंडियाटीवी न्यूज़ की खबर के अनुसार, प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी मंगलवार से वापस काम पर लौट जाएंगे।

    हड़ताल वापस होने से स्थानीय निवासी राहत महसूस कर रहे हैं। हड़ताल खत्म होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में आम जन-जीवन वापस पटरी पर लौट सकेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जम्मू-कश्मीर
    हड़ताल
    बिजली संकट

    ताज़ा खबरें

    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर
    भारत में फिर लौटने लगा कोरोना का कहर, एक हफ्ते में 164 मामले सामने आए कोरोना वायरस
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट
    कौन हैं साई धनशिका, जो तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा से जल्द रचाएंगी शादी?  तमिल सिनेमा

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर: आतंकरोधी अभियान के दौरान सेना के अधिकारी समेत दो जवान शहीद कश्मीर
    ISI ने की आतंकवादी संगठनों के साथ बैठक, कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ाने का निर्देश पाकिस्तान समाचार
    जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच आतंकियों ने की गोलगप्पा बेचने वाले की हत्या हत्या
    पुंछ मुठभेड़: लापता हुए दो जवानों के शव मिले, नौ हुई शहीदों की संख्या भारतीय सेना

    हड़ताल

    अगले छह में से पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें अपने जरुरी काम बैंकिंग
    बंगाल के डॉक्टरों की हड़ताल जारी, दिल्ली पर भी असर, जानें क्या है पूरा मामला मुंबई
    पश्चिम बंगाल डॉक्टर हड़ताल: 700 सरकारी डॉक्टरों के इस्तीफे से संकट और गहराया मुंबई
    देशभर में फैली डॉक्टरों की हड़ताल, जानें अब तक क्या-क्या हुआ दिल्ली

    बिजली संकट

    कोयला संकट: ऊर्जा मंत्री बोले- बेवजह दहशत पैदा की गई, नहीं होने देंगे बिजली की कमी कोयला संकट
    बिजली संकट की आशंका के बीच ऊर्जा और कोयला मंत्री से मिले अमित शाह दिल्ली
    आज कोयला संकट की समीक्षा करेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यालय- रिपोर्ट नरेंद्र मोदी
    केंद्र की राज्यों को नसीहत, कहा- ऊंचे दामों में दूसरे राज्यों को न बेचें बिजली कोयला संकट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025