Loading...
चुनाव आयोग ने दिल्ली और महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में हटाए गए मतदाताओं को मौका दिया
चुनाव आयोग ने दिल्ली और महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में हटाए गए मतदाताओं को मौका दिया

चुनाव आयोग ने दिल्ली और महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में हटाए गए मतदाताओं को मौका दिया

लेखन गजेंद्र
Nov 06, 2026
07:34 pm

क्या है खबर?

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर दिल्ली और महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में मतदाता सूची से बाहर गए मतदाताओं को एक मौका दिया है। आयोग ने अधिकारियों से एक मॉनिटरिंग सिस्टम बनाने को भी कहा है ताकि यह पक्का हो सके कि कोई भी योग्य वोटर अंतिम मतदाता सूची में शामिल होने से न चूके और दोहरे पंजीकरण को भी रोका जा सके। इन राज्यों में दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना और नागालैंड शामिल हैं।

आयोग

इन मतदाताओं को मिलेगा मौका

आयोग ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान 7 राज्यों में मसौदा सूची से बाहर रह गए मतदाताओं को नया अवसर दिया जाएगा।

अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट के रूप में चिह्नित हैं, और उनके गणना फॉर्म वापस प्राप्त नहीं हुए उन्हें मसौदा सूची से बाहर कर दिया गया है।

ऐसे मतदाता अब एक बार फिर से अपने नाम को सूची में जुड़वा सकते हैं।

सूची

अंतिम सूची प्रकाशित करने की तारीख बढ़ाई

चुनाव आयोग ने दिल्ली में SIR में मतदाता पंजीकरण और डिलीशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई थी, महाराष्ट्र में खिड़की फिर से खोल दी थी और नागालैंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और हरियाणा में फॉर्म निपटाने का समय बढ़ाया था।

आयोग ने राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लिखे अलग-अलग पत्र में नागालैंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और हरियाणा के लिए अंतिम सूची के प्रकाशन की तारीख 30 नवंबर और दिल्ली के लिए 22 दिसंबर कर दी है।

ADVERTISEMENT