NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कानपुर में बुजुर्ग ने पुलिस टीम पर की 18 राउंड गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी घायल
    अगली खबर
    कानपुर में बुजुर्ग ने पुलिस टीम पर की 18 राउंड गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी घायल
    कानपुर में बुजुर्ग ने पुलिस टीम पर की 18 राउंड गोलीबारी।

    कानपुर में बुजुर्ग ने पुलिस टीम पर की 18 राउंड गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी घायल

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 19, 2022
    06:20 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक बुजुर्ग के पुलिस टीम पर अंधाधुंध गोलियां बरसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल ने घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने आरोपी के पास से उसकी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक भी बरामद की है। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    घटना

    बुजुर्ग ने विवाद के बाद पत्नी और बहू-बेटे को बनाया था बंधक

    पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर निवासी आरके दुबे (60) है। वह शेयर मार्केट का काम करता है। वह घर में अपनी पत्नी किरन दुबे, बड़े बेटे सिद्धार्थ, बहू भावना और दिव्यांग बेटी चांदनी के साथ रहते हैं।

    उन्होंने बताया कि रविवार को दुबे का अपनी पत्नी और बहू से विवाद हो गया था। इस पर दुबे ने सभी को कमरे में बंद कर आग लगाने की धमकी दी थी।

    वारदात

    पुलिस के पहुंचते ही आरोपी ने कर दी गोलीबारी

    DCP ने बताया कि दुबे के धमकी देने के बाद उनकी बहू ने डायल 112 पर फोन पर ससुर द्वारा परेशान करने और आग लगाने की धमकी देने की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

    उन्होंने बताया कि पुलिस को देखते ही आरोपी ने ताबड़तोड़ जीप पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इसमें दरोगा विनीत त्यागी के हाथ में गोली लग गई, जबकि दो सिपाही छर्रे लगने से घायल हो गए।

    जानकारी

    पुलिस वाहनों में भी लगी है गोलियां

    DCP ने बताया कि आरोपी ने पुलिस टीम पर करीब 18 राउंड गोलियां बरसाई है। इससे कई पुलिस वाहनों के शीशे टूट गए। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।

    कार्रवाई

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

    DCP ने बताया कि आरोपी के गोलीबारी करने की सूचना पर पांच अन्य थानों की पुलिस के साथ उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सबसे पहले घायल दरोगा और दो कांस्टेबलों को काशीराम अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई।

    उन्होंने बताया कि आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की और करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर बंदूक भी बरामद कर ली।

    विवाद

    बुजुर्ग का बेटे और बहू से तीन महीने से चल रहा था विवाद

    DCP ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसका अपने बड़े बेटे सिद्धार्थ और बहू भावना से तीन महीने से विवाद चल रहा था। बहू आए दिन उससे रुपयों की मांग करती है। उसके घरवाले भी ससुर के खिलाफ थाने में शिकायत कर चुके हैं।

    आरोपी बुजुर्ग ने बताया कि रविवार को बहू से कहासुनी के बाद उसने पत्नी, बेटे और बहू तीनों को कमरे में बंद कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कानपुर
    उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश पुलिस
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    कानपुर

    उत्तर प्रदेश: विकास दुबे के एनकाउंटर पर ग्रामीणों ने मनाई खुशी, बोले- मिल गई नई आजादी उत्तर प्रदेश
    विकास दुबे का साथी गुड्डन तिवारी गिरफ्तार, पुलिस पर हमले में था शामिल उत्तर प्रदेश
    पुलिस ने विकास के गुर्गे को पहले बताया पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल, अब लिया यू-टर्न महाराष्ट्र
    विकास दुबे की पुलिसकर्मी के साथ कथित ऑडियो क्लिप वायरल, हमले की दे रहा धमकी मध्य प्रदेश

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: महिला कर्मचारियों को रात में काम करने के लिए नहीं किया जा सकेगा मजबूर उत्तर प्रदेश सरकार
    उत्तर प्रदेश: UPPSC ने स्टाफ नर्स भर्ती के नतीजे किए घोषित, ऐसे करें डाउनलोड रोजगार समाचार
    लखीमपुर खीरी में किसानों को रौंदने की घटना के गवाह पर हमला, बाल-बाल बचे सुप्रीम कोर्ट
    UPJEE 2022: अब 27 से 30 जून के बीच होगा पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन संयुक्त प्रवेश परीक्षा

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    उत्तर प्रदेश: नाबालिग से रेप मामले में पिता समेत सात आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने लीखमपुर खीरी हिंसा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को ठहराया जिम्मेदार उत्तर प्रदेश
    लखीमपुर खीरी हिंसा: किसानों को कुचलने वाली गाड़ी में सवार भाजपा नेता समेत चार गिरफ्तार भाजपा समाचार
    लखीमपुर खीरी हिंसा: स्टेटस रिपोर्ट में देरी पर सुप्रीम कोर्ट की उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार उत्तर प्रदेश

    क्राइम समाचार

    दिल्ली: युवक ने नगर निगम की स्कूल में घुसकर किया दो छात्राओं का यौन उत्पीड़न दिल्ली
    बिहार: कोचिंग से लौट रही नाबालिग छात्रा का अपहरण कर पांच युवकों ने गैंगरेप किया बिहार
    गुजरात: मेहसाणा के मंदिर में लाउडस्पीकर पर भजन बजाने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या गुजरात
    ओडिशा: तांत्रिक ने पारिवारिक झगड़े मिटाने का झांसा देकर महिला से 79 दिनों तक किया दुष्कर्म ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025