अल नीनो से गहराया बिजली संकट: 7.7 GW की कमी, कोयले के भंडार 3 साल के निचले स्तर पर
भारत में बिजली की स्थिति इन दिनों थोड़ी जटिल हो गई है। अल नीनो के कारण आए बेहद सूखे मानसून ने देश में पिछले 17 सालों का सबसे सूखा मानसून दिया है, जिससे हाइड्रोपावर उत्पादन में भी भारी गिरावट आई है। इस सितंबर में, रात के समय बिजली की कमी बढ़कर 7.7 गीगावॉट तक पहुंच गई है, जो गर्मी की लू के दौरान हुई कमी से भी ज्यादा है।
भारत के कोयले के भंडार 3 साल के निचले स्तर पर
हाइड्रोपावर उत्पादन में कमी आने के कारण, कोयला संयंत्रों को अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ानी पड़ी है। इस महीने अकेले उनके उत्पादन में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। लेकिन इससे कोयले के भंडार 3 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।
एलारा कैपिटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रूपेश सांखे कहते हैं कि कोल इंडिया को शिपमेंट में तेजी लानी होगी और रेल लॉजिस्टिक्स में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा, "हम अभी संकट में नहीं हैं, लेकिन सरकार को संकट से बचने के लिए तेजी से कदम उठाने होंगे।"