अल नीनो से भारत में बढ़ा 15,800 मौतें होने का खतरा, नई रिपोर्ट में हुआ खुलासा
एक नए अध्ययन ने चेतावनी दी है कि अल नीनो 2026-27 के सीजन में भारत में पड़ने वाली गर्मी को और भी खतरनाक बना सकता है। अध्ययन के मुताबिक, सितंबर 2026 से फरवरी 2027 के दौरान बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने से करीब 15,800 और लोगों की जान जा सकती है। रिपोर्ट बताती है कि आने वाले महीनों में दुनिया का औसत भूमि तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इससे बेहद गर्म दिन अब और भी आम हो जाएंगे, जिससे देश के स्वास्थ्य सिस्टम पर काफी दबाव पड़ेगा।
भारत में बढ़ रहा है लू का खतरा
बढ़ते तापमान से लोगों को बचाने के लिए भारत ने 23 राज्यों और 195 जिलों में हीट एक्शन प्लान तैयार किए हें। कुछ शहरों में शीतल छतें (कूल रूफ) और ग्रीन स्पेस जैसे नए प्रोजेक्ट भी शुरू किए गए हें। ये लंबे समय के लिए जलवायु समाधान की दिशा में एक अहम कदम हें, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ये कोशिशें अभी तक सभी जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाई हें। ऐसे में बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को सुरक्षित रखने के लिए अभी भी बहुत काम करने की जरूरत है।