LOADING...
दिल्ली होटल आग में गवाई थी 8 सदस्यों ने जान, अब बीमार पिता की भी मौत
दिल्ली होटल आग में 8 लोगों के जान गंवाने के बाद अग्रवाल परिवार के आखिरी शख्स की भी मौत हो गई है

दिल्ली होटल आग में गवाई थी 8 सदस्यों ने जान, अब बीमार पिता की भी मौत

Jun 09, 2026
07:51 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बेड एंड ब्रेकफास्ट होटल में पिछले सप्ताह आग लगने से जान गंवाने वाले गुरुग्राम निवासी अग्रवाल परिवार के 8 सदस्यों के बाद अब परिवार के आखिरी सदस्य ने भी दम तोड़ दिया है। यह आखिरी सदस्य कोई और नहीं, बल्कि सेक्टर-46 निवासी विवेक अग्रवाल के बुजुर्ग पिता राधेश्याम अग्रवाल (80) थे, जिनका मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा था और उन्हीं से मिलने परिवार के लोग आए हुए थे।

हालात

परिवार के साथ हुई घटना से अनजान थे पिता

होटल में लगी आग की घटना के परिवार के 8 सदस्यों की मौत के बाद से ही बीमार राधेश्याम अस्पताल में अपने परिवार के सदस्यों की अनुपस्थिति के बारे में पूछताछ कर रहे थे, लेकिन उन्हेंने किसी ने घटना की जानकारी नहीं दी। उन्हें इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि अस्पताल से कुछ ही सौ मीटर की दूरी पर उनका परिवार तबाह हो चुका है। अब मंगलवार को उन्होंने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

शून्य

पूरी तरह खाली हो गया अग्रवाल परिवार का घर

राधेश्याम की मौत के बाद सेक्टर 46 स्थित परिवार का घर पूरी तरह से खाली हो गया है। घर में कोई भी जीवित न होने के कारण इस त्रासदी ने उस घर पर सन्नाटा बिखेर दिया है, जहां कभी वह परिवार रहता था, सांस लेता था और हंसता था। एक सप्ताह में 9 सदस्यों को खोने के बाद यह मौत उस अपूरणीय घाव पर और गहरा निशान छोड़ देती है जिसे उनके परिजनों को अब जीवन भर झेलना पड़ेगा।

Advertisement

हादसा

विवेक की पत्नी और बेटियां समेत इन सदस्यों की हुई थी मौत

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, चार्टड अकाउंटेंट विवेक (40) बहुराष्ट्रीय कंपनी में निदेशक रह चुके हैं। वह अपनी पत्नी तर्जनी, मां प्रेमलता, बेटी जीविषा-वार्या के साथ होटल में ठहरे थे। इसके अलावा, किशनगढ़ के रहने वाले उनके मामा अशोक गोयल, मौसी कमला और मौसा जिमरी भी उसी होटल में थे। विवेक की एक बेटी बेंगलुरु से छुट्टी लेकर दादाजी से मिलने आई थी। सभी फ्लोरिश होटल में ठहरे थे और सभी की आग में मौत हो गई।

Advertisement