ड्रग्स मनी लॉन्ड्रिंग पर ED का करारा वार, 4 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तमिलनाडु, केरलम, कर्नाटक और तेलंगाना राज्यों में कई जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी कथित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई है।
ये कार्रवाईयां कथित ड्रग्स तस्करी से जुड़ी 8 FIR के आधार पर की जा रही हैं। इन मामलों को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज किया गया है।
ED ने तमिलनाडु और केरलम में की तलाशी
तमिलनाडु और केरलम में चेन्नई, कोच्चि और त्रिशूर जैसे शहरों समेत करीब 30 ठिकानों पर तलाशी ली गई। इसका मकसद ड्रग्स के कारोबार से आने वाले अवैध पैसों का पता लगाना और उन लोगों की पहचान करना है जो इस पैसे को इधर-उधर कर रहे हैं।
ये छापे सरकार के 'नशा मुक्त भारत अभियान' का भी हिस्सा हैं, जिसका मकसद ड्रग्स के पूरे नेटवर्क और उनके पैसे के रास्तों को तोड़ना है। अभी तलाशी अभियान जारी है और जल्द ही पता चलेगा कि इसमें क्या-क्या मिला है।