Page Loader
असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.7 मापी गई तीव्रता
असम में भूकंप के झटके

असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.7 मापी गई तीव्रता

लेखन गजेंद्र
Jun 09, 2023
11:05 am

क्या है खबर?

असम में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। हालांकि, इससे किसी प्रकार की कोई हानि की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र तेजपुर के 39 किलोमीटर आगे पश्चिम के पास था। इसकी गहराई 10 किमी थी। इससे पहले गुरुवार रात को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे थे।

भूकंप

असम में अप्रैल और मई में भी लगे थे झटके

जानकारी के मुताबिक, असम के सोनितपुर में कुछ दिन पहले 29 मई को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई थी। हालांकि, इससे भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं थी। इसके अलावा 17 अप्रैल, 2023 को गुवाहाटी में 3.7 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र गुवाहाटी से 21 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम में था। इसकी गहराई 10 किमी बताई गई थी।

ट्विटर पोस्ट

असम में भूकंप के झटके