CJP विरोध प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने कसी कमर, लाठी-डंडे इस्तेमाल करने की मिली खुली छूट
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनों को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती। उन्होंने गाजीपुर बॉर्डर पर भारी पत्थर के बैरिकेड लगाए, वाहनों की चेकिंग बढ़ाई और अंतरराज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए। अचानक भीड़ इकट्ठा न हो, इसके लिए ड्रोन और CCTV कैमरों से कड़ी निगरानी रखी गई। वहीं, केरल हाउस के पास अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।
पुलिस को लाठी-डंडे इस्तेमाल करने की इजाजत मिली
प्रदर्शनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए BNSS की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए गए। ACP सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस की टीमें सीमाओं पर, खासकर गाजियाबाद में पहले हुई घटनाओं को दोबारा होने से रोकने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। पुलिस टीमों को लाठी और डंडे रखने की अनुमति दी गई है। साथ ही उन्हें प्रदर्शनकारियों से सावधानी से निपटने को कहा गया है ताकि हालात बिगड़ें नहीं और वीडियो में पुलिस की कोई गलत छवि न जाए।