इस हफ्ते 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, ऐसे निपटाएं अपना जरूरी काम
इस हफ्ते पूरे देश के बैंक 3 दिन बंद रहेंगे। इसकी वजह सामान्य छुट्टियों के साथ-साथ एक क्षेत्रीय त्योहार भी है। बुधवार (22 जुलाई) को त्रिपुरा के अगरतला में बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां 'खरची पूजा' की वजह से हैं, जो धरती माता और चौदह देवताओं को सम्मानित करने वाला एक स्थानीय त्योहार है। इसके बाद शनिवार (25 जुलाई) और रविवार (26 जुलाई) को देशभर में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दौरान चौथा शनिवार और साप्ताहिक छुट्टी पड़ रही है।
UPI और इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू
अगर आपको कोई जरूरी काम है, तो चिंता मत कीजिए। UPI, इंटरनेट बैंकिंग, ATM और अन्य डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि 27 जुलाई से 2 अगस्त तक किसी भी राज्य के लिए कोई विशेष बैंक अवकाश नहीं है। सिर्फ 2 अगस्त को पड़ने वाली सामान्य रविवार की छुट्टी ही रहेगी। ऐसे में इस हफ्ते की छुट्टी के बाद आप बिना किसी दिक्कत के अपना बैंकिंग काम निपटा सकते हैं।