सबसे गर्म अगस्त के बाद अब सूखा रहेगा सितंबर, IMD की चेतावनी से गहराया किसानों का संकट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि सितंबर में सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है। इससे इस बार का मॉनसून सीजन सूखा-सूखा ही रहेगा।
जून से अब तक देश में बारिश में 14 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। वहीं, प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति मजबूत बनी हुई है।
भारत में सबसे गर्म रहा अगस्त, मॉनसून में भी कमी
अगस्त 2026 का महीना रिकार्ड शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे गर्म अगस्त रहा है। इस महीने का औसत तापमान 28.010 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान बारिश का वितरण भी एक जैसा नहीं रहा।
कुछ इलाकों में तो अच्छी बारिश हुई, लेकिन पूरे देश में सामान्य से 16 फीसदी से भी कम बारिश दर्ज की गई।
देश के करीब 42 फीसदी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। इससे खेती वाले बड़े इलाकों में अभी भी समस्या बनी हुई है। फसलों की बुवाई भी कम हुई है और किसानों को सिंचाई के लिए ज्यादा खर्च उठाना पड़ सकता है।
IMD का अनुमान है कि इस साल कुल मॉनसून बारिश सामान्य के लगभग 90 प्रतिशत ही रहेगी।