DRI ने विशाखापत्तनम के पास दबोचा 9 करोड़ का तस्करी वाला सोना, बांग्लादेश से आया
देश
DRI ने विशाखापत्तनम के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5.832 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 8.98 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
एक गुप्त सूचना पर अधिकारियों ने कोलकाता से हैदराबाद जा रही एक कार को रोका। जांच में अधिकारियों को कार की अगली सीट के नीचे छिपा हुआ सोना मिला। खुलासा हुआ है कि यह सोना भारत-बांग्लादेश सीमा पार से तस्करी करके लाया गया था।
DRI मुख्य सरगना की जांच में जुटा
इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। जांचकर्ता इस बात की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं कि यह सोना कहां से आया और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
DRI का कहना है कि यह सोना कहां से आया था, कहां जाना था और इस तस्करी के गिरोह का मुख्य सरगना कौन है, इस बारे में विस्तृत जांच चल रही है।