NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / नमस्ते ट्रंप: मोटेरा स्टेडियम में अपने-अपने संबोधन में क्या बोले मोदी और ट्रंप?
    अगली खबर
    नमस्ते ट्रंप: मोटेरा स्टेडियम में अपने-अपने संबोधन में क्या बोले मोदी और ट्रंप?

    नमस्ते ट्रंप: मोटेरा स्टेडियम में अपने-अपने संबोधन में क्या बोले मोदी और ट्रंप?

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 24, 2020
    03:18 pm

    क्या है खबर?

    भारत दौरे पर आए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ मोटेरा स्टेडियम में पहुंचे। लगभग एक लाख दर्शकों की मौजूदगी में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने ट्रंप की इस यात्रा को भारत-अमेरिका संबंधों के इतिहास में नया अध्याय बताया।

    इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच नया अध्याय है।

    आइये जानते हैं कि दोनों नेताओं ने अपने-अपने संबोधन में क्या-क्या बातें कहीं।

    संबोधन

    अमेरिका का अहम दोस्त है भारत- ट्रंप

    ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कठोर मेहनत की मिसाल है। उनके नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है। लोग गरीबी से बाहर निकल रहे हैं और ज्यादातर घरों में लोग गैस से खाना पका रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के हर गांव में बिजली पहुंची।

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हिंदुस्तान में जिस तरह से उनका स्वागत हुआ है वह खुशी की बात है। भारत अमेरिका का दोस्त है।

    संबोधन

    प्रधानमंत्री मोदी चैंपियन- ट्रंप

    ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत 'नमस्ते इंडिया' बोलकर की। उन्होंने कहा कि उनके मन में भारत के लिए बहुत इज्जत है। यहां आना उनके लिए गर्व की बात है।

    प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि वो एक चैंपियन है जो भारत को विकास की दिशा में ले जा रहे हैं। चाय बेचने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच रहा है। नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना भारत में मौजूद संभावनाओं को दिखाता है।

    बयान

    ट्रंप ने किया इन योजनाओं का जिक्र

    ट्रंप ने अपने भाषण में उज्जवला योजना, इंटरनेट सुविधा और प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत बड़ी शक्ति बनकर उभर रहा है, जो इस सदी की सबसे बड़ी बात है। आपने ऐसा एक शांतिपूर्ण देश होने के साथ हासिल किया है।

    ट्रंप का भाषण

    ट्रंप ने भाषण में किया 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' और 'शोले' का जिक्र

    उन्होंने कहा कि भारतीय लोग जो चाहते हैं वो हासिल कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की कहानी एक अद्भुत भारत की कहानी है।

    ट्रंप ने कहा कि दुनियाभर में लोग बॉलीवुड फिल्मों, भांगड़ा को देखकर खुश होते हैं। इस दौरान उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'शोले' का भी जिक्र किया है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आप सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे महान क्रिकेटर्स को चियर करते हैं।

    जानकारी

    भारत और अमेरिका में कई समानता- ट्रंप

    ट्रंप बोले कि भारत अपने लोगों में विश्वास जताता है, जो अमेरिका और भारत को एक जैसा बनाता है। दोनों देशों में कई समानता है, जिसमें हर व्यक्ति को एक समान माना गया है। उन्होंने महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद का भी जिक्र किया।

    संबोधन

    ट्रंप ने किया भारत की एकता का जिक्र

    ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने विकास में अहम भूमिका निभाई है। अमेरिका में रहने वाले कई व्यापारी गुजरात से आते हैं। ऐसे में अमेरिका की तरक्की में योगदान देने वाले लोगों का वो धन्यवाद करता है।

    उन्होंने कहा कि भारत में हिंदू, मुस्लिम और सिख समेत कई धर्मों के लोग रहते हैं। दर्जनों भाषाएं बोली जाती हैं फिर भी लोग एक शक्ति की तरह इस देश में रहते हैं।

    संबोधन

    आतंक के खिलाफ कड़े कदम उठा रहा अमेरिका- ट्रंप

    राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत आए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। उसने इस्लामिक स्टेट को हराया और उसके सरगना अल बगदादी को खत्म कर दिया। अमेरिका आतंक के खिलाफ कड़े कदम उठा रहा है।

    उन्होंने अपने भाषण में पाकिस्तान पर भी बात की। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने पाकिस्तान पर दबाव बनाया है और उसे आतंक के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।

    जानकारी

    मोदी के बातचीत में होगी डील की बात- ट्रंप

    डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत करेंगे, जिसमें कई डील पर बात होगी। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका रक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। अमेरिका जल्द ही भारत को सबसे खतरनाक मिसाइल और हथियार देंगा।

    संबोधन

    हर क्षेत्र में भारत का सच्चा दोस्त बना अमेरिका- मोदी

    डोनाल्ड ट्रंप के संबोधन के खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि वो जब ट्रंप से पहली बार मिले थे तो उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में अब भारत का सच्चा दोस्त है। आज सैन्य क्षेत्र हो या बिजनेस, अमेरिका भारत का सच्चा दोस्त बना है। व्हाइट हाउस में जब दीवाली मनाई जाती है तो मिस्टर ट्रंप उसमें शामिल होते हैं।

    आज भारत की सेना सबसे ज्यादा अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास करती है।

    संबोधन

    130 करोड़ नागरिक न्यू इंडिया बना रहे- मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज 130 करोड़ भारतवासी मिलकर न्यू इंडिया का निर्माण कर रहे हैं। बड़े लक्ष्य रखना, उन्हें प्राप्त करना, आज न्यू इंडिया की पहचान बन रहा है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम ही नहीं है यहां सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम चला रहा है। सबसे बड़ा सोलर पार्क बनाने के साथ-साथ दुनिया का सबसे बड़ा सेनिटेशन प्रोग्राम भी चला रहा है।

    जानकारी

    अहमदाबाद से आगरा रवाना हुए ट्रंप

    मोटेरा स्टेडियम में अपने संबोधन को खत्म कर डोनाल्ड ट्रंप आगरा के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वो अपने परिवार के साथ ताज महल का दीदार करेंगे। यहां से शाम को लगभग 7 बजे ट्रंप दिल्ली लौटेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    डोनाल्ड ट्रंप

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    नरेंद्र मोदी

    महाराष्ट्र: 300 रुपये प्रतिदिन कमाने वाले दिहाड़ी मजदूर को मिला एक करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस महाराष्ट्र
    अमित शाह ने फिर दोहराया, बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही करेंगे NDA का नेतृत्व बिहार
    क्या भारत आएंगे इमरान खान? SCO सम्मेलन में शामिल होने के लिए न्योता भेजेगी सरकार चीन समाचार
    बलांगीर-बिछुपाली रेल लाइन; 115 करोड़ खर्च कर 20 रुपये प्रतिदिन कमा रहा रेलवे ओडिशा

    डोनाल्ड ट्रंप

    कैसे हुआ खूंखार आतंकी बगदादी का खात्मा? पढ़िये अमेरिका सेना के ऑपरेशन की पूरी जानकारी रूस समाचार
    रातों-रात अचानक बढ़ गई 24 वर्षीय चीनी लड़के की संपत्ति, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी पिछड़े चीन समाचार
    बगदादी को मारने से पहले उसके अंडरवियर से किया गया था DNA टेस्ट- रिपोर्ट DNA
    बगदादी की खबर देने वाले को लगभग 180 करोड़ का ईनाम दे सकता है अमेरिका इस्लामिक स्टेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025