मणिपुर फिर अशांत: हत्या के बाद कामजोंग में गोलीबारी-आगजनी, धारा 144 लागू
देश
मणिपुर के कामजोंग जिले में शुक्रवार को चस्साड गांव में डोमखोनेई तौथांग की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। यहां से लगातार गोलीबारी की खबरें आ रही हैं और कई घरों को भी आग लगा दी गई है।
प्रशासन ने धारा 144 लागू की
हालात बिगड़ने से रोकने के लिए प्रशासन ने तुरंत चस्साड के आस-पास प्रतिबंधात्मक आदेश (धारा 144) लागू कर दिए हैं, ताकि लोग एक जगह जमा न हो सकें। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी काफी बढ़ा दी गई है।
इस बीच, कुकी-जो महिला संगठन ने इस हत्या की कड़ी निंदा की है और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने यह भी अपील की है कि चल रहे संघर्ष में फंसे आम नागरिकों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत किया जाए।