केरल में फोटोशूट के दौरान दिल्ली के 26 वर्षीय मॉडल दिव्यांशु जोशी की मौत
दिल्ली के 26 वर्षीय मॉडल दिव्यांशु जोशी की मौत ने भारत के फैशन जगत पर गहरा शोक का साया डाल दिया है। दिव्यांशु की कथित तौर पर 28 मई को केरल के एर्नाकुलम जिले में एक सुनसान पत्थर की खदान में गिरने से मौत हो गई। वह कार्तिक रिसर्च नामक ब्रांड के दिल्ली स्थित रिटेल आउटलेट का प्रबंधन करते थे। बचाव दल ने उन्हें बाहर खदान से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
स्थानीय लोग खदान को बताते हैं मौत का जाल
स्थानीय लोगों ने इस खदान को 'मौत का जाल' बताया है। कई सालों से यह खदान लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। यहां कई जानें जा चुकी हैं। इसकी गहराई 100 फीट तक है। बताया गया है कि यहां चेतावनी के बोर्ड भी लगे थे और फोटो शूट के लिए कोई इजाजत नहीं दी गई थी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ग्रुप ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हवाई वीडियो देखकर इस जगह को चुना था, क्योंकि वीडियो में यह जगह बहुत खूबसूरत दिख रही थी।
नियोक्ता ने कहा कि जोशी को तैरना नहीं आता था
दिव्यांशु जोशी के नियोक्ता ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने साफ किया कि यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि दिव्यांशु तैरना नहीं आता था और वह खदान में भरे पारी में तैर नहीं पाए। यह घटना हमें बताती है कि कई बार सोशल मीडिया पर जो जगहें देखने में जितनी आकर्षक लगती हैं, असल में वो उतनी ही खतरनाक भी हो सकती हैं।