उत्तराखंड के नए राजयपाल बने ढल सिंह बिसन, पद की शपथ ली
सोमवार को ढल सिंह बिसन ने उत्तराखंड के नए राज्यपाल का पदभार संभाल लिया है। लोक भवन में आयोजित एक समारोह में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य सचिव आनंद बर्धन समेत कई बड़े अधिकारी भी मौजूद थे। इस शपथ ग्रहण के साथ ही राज्य के सर्वोच्च पद पर एक नया दौर शुरू हो गया है।
अनुभवी हैं उत्तराखंड के नए राज्यपाल
राज्यपाल ढल सिंह बिसन राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं। उनके पास कई सालों का लंबा अनुभव है। वे मध्य प्रदेश से 4 बार विधायक और एक बार सांसद भी रह चुके हैं।
मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने स्कूल शिक्षा, वन, परिवहन और खनन जैसे कई अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। अपने इस लंबे अनुभव के साथ वे लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के बाद अब उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने हैं।