NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस और कनिका कपूर की पार्टियां, लखनऊ में क्या-क्या हुआ?
    अगली खबर
    कोरोना वायरस और कनिका कपूर की पार्टियां, लखनऊ में क्या-क्या हुआ?

    कोरोना वायरस और कनिका कपूर की पार्टियां, लखनऊ में क्या-क्या हुआ?

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 20, 2020
    09:48 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

    लंदन से वापस लौटने के बाद कनिका तीन पार्टियों में गईं और इन पार्टियों में कई हाई प्रोफाइल लोगों ने हिस्सा लिया।

    कनिका ने किसी भी पार्टी में शामिल होने की बात से इनकार किया है, लेकिन खुद उनके पिता ने उनके तीन पार्टियों में शामिल होने की पुष्टि की है।

    कनिका कहां-कहां गईं, आइए आपको बताते हैं।

    पहली पार्टी

    15 मार्च को एक डिनर पार्टी में हुईं शामिल

    पिछले हफ्ते लंदन से वापस लौटने के बाद कनिका सबसे पहले 15 मार्च को डलीबाग में पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के घर पर हुई एक डिनर पार्टी में शामिल हुईं। डंपी के भतीजे आदिल अहमद ने इस पार्टी का आयोजन किया था। वे एक इंटीरियर डिजाइनर हैं।

    इस पार्टी में राजस्थान की पू्र्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उनके बेटे और लोकसभा सांसद दुष्यंत सिंह और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह समेत कई बड़े लोग शामिल हुए।

    अन्य पार्टियां

    16 और 17 मार्च को भी पार्टियों में शामिल हुईं कनिका

    इसके बाद कनिका 16 मार्च को गोमती नगर स्थित 'ताज होटल' में हुई एक पार्टी में शामिल हुईं।

    वहीं 17 मार्च को गुलिस्तान कॉलोनी स्थित लोकायुक्त आवास में हुई एक पार्टी में भी कनिका ने हिस्सा लिया।

    यही नहीं इसी दिन उन्होंने महानगर स्थित अपने घर पर भी एक पार्टी का आयोजन किया।

    कनिका के पिता के अनुसार, इन सभी पार्टियों में मिलाकर कनिका कुल मिलाकर 350-400 लोगों के संपर्क में आईं।

    सावधानियां

    पार्टियों में शामिल रहे लोगों ने खुद को आइसोलेट करना शुरू किया

    कनिका के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने के बाद इन पार्टियों में शामिल हुए लोगों ने खुद को एकांत में रखना शुरू कर दिया है।

    वसुंधरा राजे सिंधिया ने अपने और अपने बेटे दुष्यंत सिंह के घर में एकांत में रहने की जानकारी दी है।

    वहीं कनिका के पिता राजीव कपूर ने भी उनके परिवार के छह सदस्यों के आइसोलेशन में रहने की जानकारी दी है। उन सभी के टेस्ट किए जाने हैं।

    सांसद और मंत्री

    इन सांसदों और मंत्रियों ने भी किया खुद को आइसोलेट

    बजट सत्र के दौरान दुष्यंत के संपर्क में आने वाले कई सांसदों ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।

    दुष्यंत के साथ संसद के केंद्रीय भवन में लंच करने वाले सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बगल में बैठने वाले भाजपा सांसद वरुण गांधी और डेरेक ओ ब्रायन ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है।

    वहीं उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी एकांत में रह रहे हैं। वे लखनऊ वाली पार्टी में शामिल हुए थे।

    जानकारी

    राष्ट्रपति से मिले थे दुष्यंत

    दुष्यंत सिंह एक डेलीगेशन के साथ राष्ट्रपति भवन भी गए थे और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले थे। हालांकि अभी तक राष्ट्रपति कोविंद से संबंधित कोई भी खबर सामने नहीं आई है। इस बीच संसद को बंद करने की मांग हो रही है।

    सावधानी

    लखनऊ में आंशिक लॉकडाउन, होटलों को किया जाएगा सैनिटाइज

    कनिका का मामला सामने आने के बाद लखनऊ प्रशासन ने शहर में आंशिक शटडाउन का भी ऐलान किया है। खुर्रम नगर, विकास नगर, अलीगंज, महानगर, गुडंबा और इंदिरा नगर में सभी दफ्तर, संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं।

    इसके अलावा जिस ताज होटल में कनिका ने पार्टी की थी, उसे सैनिटाइज किया जाएगा।

    वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ, कानपुर और नोएडा को सैनिटाइज करने का ऐलान किया है।

    जानकारी

    लखनऊ प्रशासन ने दिए कनिका के खिलाफ FIR के आदेश- मीडिया रिपोर्ट्स

    इस बीच कनिका की इस लापरवाही के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है और यूजर्स उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी के कनिका के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश देने की खबरें भी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लंदन
    योगी आदित्यनाथ
    लखनऊ
    वसुंधरा राजे

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    लंदन

    यहाँ के अमीरों के शौक अजब-गजब, लंदन से मँगाते हैं पिज्जा, फ़्लाइट से होती है डिलीवरी नाइजीरिया
    जानें कौन हैं दुनिया हिलाने वाले विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे, जिन्हें किया गया गिरफ्तार विकिलीक्स
    लंदन: भगौड़े कारोबारी नीरव मोदी को नहीं मिली जमानत, तीसरी बार रद्द हुई याचिका भारत की खबरें
    नीरव मोदी की 5 कारों की फिर हुई नीलामी, 1.7 करोड़ में बिकी रोल्स रॉयस घोस्ट प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    योगी आदित्यनाथ

    योगी आदित्यनाथ बोले, मुगलों और अंग्रेजों ने किया अर्थव्यवस्था को कमजोर, जानें कितना सही कितना गलत भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से बिगड़े हालात, पटना में अस्पताल में घुसा पानी बिहार
    उत्तर प्रदेश में NRC? पुलिस ने दिए बांग्लादेशी और दूसरे विदेशियों की पहचान के आदेश उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश के मंत्री बोले, योगी राज में कम हुई गोहत्या, इसलिए हो रही अच्छी बारिश भारतीय जनता पार्टी

    लखनऊ

    उत्तर प्रदेशः डॉक्टरों ने बता दिया था मुर्दा, दफनाने से पहले शख्स को आया होश उत्तर प्रदेश
    अब भिखारियों को मिलेगा इज्जत की रोटी खाने का मौका, दी जाएगी नौकरी उत्तर प्रदेश
    यूपी: बस में हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत, पत्नि को लाश के साथ नीचे उतारा ट्विटर
    लखनऊ: पत्नी ने पानी के लिए नहीं पूछा तो बेटे को जमीन पर पटक-पटक कर मारा उत्तर प्रदेश

    वसुंधरा राजे

    राजस्थान चुनावः कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, वसुंधरा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे जसवंत सिंह के बेटे कांग्रेस समाचार
    राजस्थान चुनावः कांग्रेस की पहली सूची जारी, गहलोत और पायलट दोनों चुनावी मैदान में कांग्रेस समाचार
    पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के चुनावी नतीजे, कौन कहां कितने वोट से जीता शिवराज सिंह चौहान
    शिवराज, रमन और वसुंधरा अब करेंगे केंद्र की राजनीति, यहां से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025