दिल्ली में बिजली हुई महंगी, आपकी जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
दिल्ली में अब बिजली के बिल बढ़ने वाले हैं। शहर के बिजली नियामक DERC ने फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज में एक नई बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। 12 जून 2026 को किए गए इस ऐलान के बाद BYPL, BRPL और TPDDL के ग्राहकों पर इसका असर होगा। इनमें भी BYPL के उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा झटका लगेगा।
BYPL के ग्राहकों को लगेगा 170 रुपये का झटका
अगर आप BYPL के ग्राहक हैं और महीने में लगभग 600 यूनिट बिजली खर्च करते हैं (2 किलोवाट लोड वाले ग्राहकों के लिए), तो आपके बिल में 170 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके बाद आपका कुल बिल करीब 3,936 रुपये तक पहुंच जाएगा। वहीं, BRPL के ग्राहकों का बिल 102 रुपये बढ़ जाएगा। जबकि, उत्तर दिल्ली के TDPPL ग्राहकों के बिल में कोई खास बदलाव नहीं दिखेगा।
दिल्ली सरकार की बिजली सब्सिडी लेने वालों पर असर नहीं
अगर आपका बिजली का बिल दिल्ली सरकार की सब्सिडी योजना के दायरे में आता है, तो इस बढ़ोतरी का आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा।