Page Loader
राम रहीम को हरियाणा सरकार ने फिर दी 21 दिन की फरलो, 13वीं बार बाहर आया
राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फरलो दी

राम रहीम को हरियाणा सरकार ने फिर दी 21 दिन की फरलो, 13वीं बार बाहर आया

लेखन गजेंद्र
Apr 09, 2025
10:09 am

क्या है खबर?

रेप और हत्या के मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फरलो दी है। वह बुधवार सुबह जेल से बाहर आया है। राम रहीम को पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच सिरसा के डेरा आश्रम में ले जाया गया है, जहां उसके 21 दिन तक रहने की संभावना है। राम रहीम को लेने उसकी दत्तक पुत्री हनीप्रीत रोहतक की सुनारिया जेल पहुंची थी।

जमानत

दिल्ली चुनाव के समय जेल से बाहर आया था राम रहीम

राम रहीम को हरियाणा सरकार से मिल रही बार-बार जमानत ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। राम रहीम के प्रति उदारता को लेकर सरकार की आलोचना हो रही है। इससे पहले दोषी दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय 30 दिन की पैरोल पर 28 जनवरी को बाहर आया था। राम रहीम दूसरी बार सिरसा स्थित डेरा गया है, जबकि पहले उसे सिरसा जाने की अनुमति नहीं थी। वह जमानत के दौरान बागपत के बरनावा स्थित आश्रम में रहता था।

सजा

2017 में सजा होने के बाद 13वीं बार मिली जमानत

राम रहीम को 2017 में सजा होने के बाद 13 बार पैरोल-फरलो मिल चुकी है। अक्टूबर 2020 में 1 दिन, 21 मई 2021 को 1 दिन, 7 फरवरी 2022 को 21 दिन, जून 2022 को 1 महीने, अक्टूबर 2022 को 40 दिन पैरोल मिली थी। नवंबर 2023 में 29 दिन की फरलो, जनवरी 2024 को 60 दिन की पैरोल मिली। अगस्त और अक्टूबर में पैरोल मिली। जनवरी 2025 में 30 दिन और अप्रैल में 21 दिन की पैरोल-फरलो मिली।