दिल्ली: आवारा गाय का मासूम पर भयानक हमला
देश
दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में खेल रहे एक बच्चे पर शुक्रवार को एक आवारा गाय ने अचानक हमला कर दिया। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई। बच्चा अब ठीक है और वह रिकवर हो रहा है। एक व्यक्ति जो बच्चे को बचाने आया, गाय ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद कई और लोगों ने मिलकर गाय को वहां से भगाया।
लोगों ने कहा- आवारा जानवरों की समस्या बढ़ रही
तुगलकाबाद में रहने वाले लोग बता रहे हैं कि आवारा जानवरों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। ये जानवर न सिर्फ लोगों के काम में बाधा डाल रहे हैं, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी खतरा बनते जा रहे हैं। इस घटना के बाद, कई लोगों ने कहा कि उनके इलाके में आवारा जानवरों की संख्या काफी बढ़ गई है और ये रोज़ाना कोई न कोई नई परेशानी खड़ी करते हैं।