दिल्ली में कुछ साफ हुई हवा, लेकिन 16 इलाकों में अभी भी 'खराब'; जानिए AQI
देश
सोमवार को दिल्ली की हवा थोड़ी साफ सुधरी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कल के 187 से घटकर 183 पर आ गया है। हालांकि, पूरी तरह राहत नहीं मिली है, क्योंकि अभी भी 16 इलाकों में हवा 'खराब' श्रेणी में बनी हुई है।
मुंडका में स्थिति सबसे खराब है, जहा AQI 273 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, PM10 कण हवा की इस खराब गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार हैं।
IMD ने दिल्ली के आसमान में साफ मौसम का अनुमान लगाया
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि आज दिल्ली का आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
मंगलवार को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है और शुक्रवार तक हल्की फुहारें पड़ने की भी उम्मीद है। हफ्ते के बाकी दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।