दिल्ली में दिवाली की रात 1,331 था AQI, सुबह होते-होते 412 पर कैसे आया?
देश
सोमवार को दिल्ली की हवा का मिजाज अचानक ही बदल गया। रात में 1,331 के खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI सुबह होते-होते 412 पर आ गया। हालांकि यह बड़ी राहत की बात है, फिर भी हवा सांस लेने लायक पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।
400 से ऊपर AQI, ऐसे रहें सतर्क
मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार शांत हवाओं और सूखे मौसम की वजह से प्रदूषण एक जगह जमा होता रहा और इसका असर बढ़ता गया। लेकिन रात के वक्त स्थिर हवा ने जमीन के करीब प्रदूषण के कणों को फंसा लिया, जिससे हालात पहले और खराब हुए, लेकिन बाद में इसमें सुधार आया।
ऊपरी हवा में उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने एक चक्रवात ने भी प्रदूषकों को एक जगह से दूसरी जगह फैलाने में भूमिका निभाई। AQI के आंकड़े अब भले ही थोड़े कम हुए हों, लेकिन 400 से ऊपर रहने का मतलब है कि दिल्ली वालों को अभी भी सावधान रहना होगा।