दिल्ली की सांसें अटकीं: हवा हुई दमघोंटू, प्रदूषण से लड़ने का प्लान भी पिछड़ा
मानसून खत्म होने के बाद दिल्ली की हवा लगातार बिगडती जा रही है। कुछ ही दिनों में इसका एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 118 से बढ़कर 151 तक पहुंचा गया है। कम बारिश और बढते तापमान की वजह से प्रदूषण के कण हवा से साफ नहीं हो पा रहे हैं।
अधिकारियों को आशंका है कि जैसे-जैसे मौसम आगे बढ़ेगा और सर्दी आएगी, स्थिति और खराब होगी तथा हवा में धुंध और बढ़ेगी।
दिल्ली के नवंबर वाले प्रदूषण प्लान में देरी
राजधानी में धुंध (स्मॉग) से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने नवंबर से अपना विंटर पॉल्यूशन कंट्रोल प्लान लागू करने की तैयारी की है। इस योजना में सडकों पर गाडियों की संख्या कम करना और लोगों को घर से काम करने जैसे उपाय शामिल हैं। मगर, इस योजना को लागू करने में कई अडचनें आ रही हैं। सैकड़ों एंटी-स्मॉग गन अभी तक खरीदी नहीं जा सकी हैं, सडक निर्माण कार्यों को पूरा करने की समय-सीमा नजदीक आ रही है, और शहर के एंट्री पॉइंट पर लगने वाला नया टोल सिस्टम भी अभी तक तैयार नहीं हो पाया है।
इन सभी देरी की वजह से इस सर्दी में दिल्ली की हवा को सांस लेने लायक बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन सकता है।