LOADING...
दिल्ली में 11 साल बाद होगा योग दिवस, भाजपा ने शुरू की तैयारी 
दिल्ली में भाजपा सरकार 11 साल बाद मनाएगी योग दिवस (फाइल तस्वीर: एक्स/@_NSSIndia)

दिल्ली में 11 साल बाद होगा योग दिवस, भाजपा ने शुरू की तैयारी 

लेखन गजेंद्र
Jun 07, 2025
05:25 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में भाजपा की सरकार आने के बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले अरविंद केजरीवाल की सरकार ने सरकारी आयोजन नहीं किया था। दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद का कहना है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार बनी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के साथ समन्वय में काम कर रही है, इसलिए 11 साल बाद आधिकारिक तौर पर योग दिवस मनाएगी।

योग दिवस

30,000 लोग होंगे शामिल

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि दिल्ली में करीब 11 जगह पर योग दिवस का आयोजन सरकार की ओर से किया जाएगा, जिसमें 30,000 से अधिक लोग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इसमें शामिल होंगे। बता दें कि इससे पहले दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने योगा क्लासेस शुरू की थी, जिसमें लोगों को योग सिखाया जाता था। उस समय उपराज्यपाल पर इसे बंद कराने का आरोप लगा था।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली के मंत्री ने जानकारी दी