
दिल्ली-वाशिंगटन एयर इंडिया उड़ान को वियना में रोका गया, ईंधन भरने के दौरान आई तकनीकी समस्या
क्या है खबर?
दिल्ली से वाशिंगटन डीसी के लिए रवाना हुई एयर इंडिया AI-103 उड़ान को तकनीकी समस्या के कारण वियना में रोक दिया गया। विमान यहां ईंधन भराने के लिए उतरा था। एयरलाइन के अधिकारियों ने बताया कि विमान ने 2 जुलाई को दिल्ली से उड़ान भरी थी, जो लंबी यात्रा के दौरान ईंधन भरने के लिए ऑस्ट्रिया की राजधानी में उतरी थी। यहां मानक ग्राउंड चेक के दौरान, रखरखाव संबंधी तकनीकी समस्या सामने आई जिसे तुरंत हल नहीं किया जा सका।
समस्या
विमान ठीक होने तक यात्रियों को होटल की सुविधा दी गई
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जब तक विमान ठीक नहीं होता, वह वियना में रहेगा और वाशिंगटन की यात्रा अभी रद्द कर दी गई है। प्रवक्ता ने कहा कि वैध शेंगेन वीजा वाले या वीजा-मुक्त प्रवेश के पात्र लोगों को अगली उपलब्ध उड़ान तक होटल में ठहरने की सुविधा दी गई है। प्रवेश मंजूरी के बिना अन्य यात्रियों के लिए, एयर इंडिया ऑस्ट्रियाई आव्रजन और सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत की।
असर
वापसी की उड़ान पर भी असर पड़ा
एयर इंडिया के विमान में आई समस्या का असर वाशिंगटन से वियना होते हुए दिल्ली की उड़ान AI-04 पर भी पड़ा, जिसके बाद में रद्द कर दिया गया। एयर इंडिया ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में दोबारा से बुक किया गया है और कुछ यात्रियों को पूरा पैसा वापस देने की पेशकश की गई है। बता दें कि यह यात्री विमान भी बोइंग ड्रीमलाइनर था, जो अहमदाबाद विमान हादसे के बाद काफी चर्चा में है।