'पेड्डी' के गाने के लिए श्रुति हासन ने क्यों भरी थी हामी? अब खुद बताई वजह
क्या है खबर?
बुची बाबू सना की फिल्म 'पेड्डी' को रिलीज हुए 5 महीने हो चुके हैं, लेकिन जाह्नवी कपूर के किरदार के चित्रण को लेकर विवाद अब भी जारी है। फिल्म में यौन उत्पीड़न को प्यार के रूप में दिखाने के लिए भी इसकी खूब आलोचना हुई है। इस बीच, फिल्म के गाने 'हेल्लालो' में नजर आईं श्रुति हासन ने बताया कि उन्होंने इस गाने के लिए हामी क्यों भरी।
वजह
श्रुति ने इस वजह से 'हेल्लालो' में किया काम
श्रुति से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सोचा है कि 'पेड्डी' के 'हेल्लालो' जैसे स्पेशल नंबर क्यों होते हैं और उन्होंने इसके लिए हां क्यों कहा।
इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा यह सवाल पूछा है कि फिल्मों में स्पेशल नंबर क्यों होते हैं। मुझे डांस करना पसंद है। मैं यह बिल्कुल साफ कर देना चाहती हूं। मुझे सजने-संवरने में मजा आता है और इसी नजरिए से मैं इसे देखती हूं।"
बात
श्रुति को इस चीज से नहीं है कोई दिक्कत
श्रुति ने आगे कहा, "मैंने कभी भी किसी को खुश करने के लिए खुद को पेश नहीं किया है। इसलिए, जब मैं किसी चीज में सहज नहीं होती, तो मैं साफ कह देती हूं कि मैं इसे नहीं पहनूंगी। आप यकीन मानिए, अगर मैं कुछ कर रही हूं, तो इसका मतलब है कि मैं उसमें सहज हूं। इस बात को लेकर मेरी बहस भी हुई है, मुझे 'मुश्किल इंसान' भी कहा गया है और मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है।"
खुलासा
श्रुति को आता है इन चीजों में मजा
श्रुति कहती हैं, "मैं इस पर हो रही चर्चा को समझती हूं, लेकिन सच कहूं तो, मेरा नजरिया यह है कि मुझे डांस और कोरियोग्राफी करने में मजा आता है। यह किसी को खुश करने या लुभाने के इरादे से नहीं है। ऐसा सिर्फ आइटम सॉन्ग में छोटे कपड़े पहनने तक सीमित नहीं है। हम आज एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां हर कोई किसी न किसी को लुभाने में लगा है।"