DU के PG इतिहास से 'दिल्ली सल्तनत' बाहर, NEP 2020 के तहत बड़ा बदलाव
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने स्नातकोत्तर इतिहास के तीसरे सेमेस्टर के सिलेबस में एक बड़ा बदलाव किया है। यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक तौर पर 'दिल्ली सल्तनत' का कोर्स हटा दिया है। यह पेपर पहले बताता था कि सल्तनत कैसे बनी, उसकी राजनीतिक स्थिति कैसी थी और मध्यकालीन उत्तर भारत में कौन से सांस्कृतिक बदलाव आए थे। इसके साथ ही 'हिस्ट्री ऑफ नॉर्थ इंडिया 1400-1550', 'जेंडर एंड वीमेन इन अर्ली इंडिया: 1500 ईसा पूर्व से 1000 ईस्वी तक', और 'पॉलिटिकल प्रोसेसेज एंड स्ट्रक्चर ऑफ पॉलिटीज इन एंशिएंट इंडिया' जैसे कई वैकल्पिक कोर्सेस को भी पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है।
NEP 2020 के तहत DU के इलेक्टिव कोर्सेस में कटौती
ये बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत चल रहे बड़े सुधारों का हिस्सा हैं। DU के इतिहास विभाग ने 38 वैकल्पिक विषयों का प्रस्ताव दिया था, लेकिन एक विशेषज्ञ समिति ने समीक्षा के बाद इनमें से सिर्फ 16 को ही अंतिम सूची में रखा। आने वाले समय में और भी विषय जोड़े जा सकते हैं, लेकिन इस सेमेस्टर में छात्रों के पास चुनने के लिए पहले के मुकाबले काफी कम विकल्प होंगे।