दिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया और राहुल गांधी को लिखा पत्र, सामने रखी 2 मांगे
क्या है खबर?
दिल्ली के व्यापारी 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से गुहार लगाई है। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन ने राहुल को और चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने सोनिया को पत्र लिखकर 1 नवंबर रैली को आगे बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि आयोजन से दिवाली बाजार में रुकावट आ सकती है।
पत्र
सदर बाजार एसोसिएशन ने क्या कहा?
सदर बाजार एसोसिएशन ने अपने पत्र में राहुल गांधी से अनुरोध किया है कि कांग्रेस नेतृत्व रैली को 1 नवंबर की जगह दिवाली के बाद 10 नवंबर के बाद आयोजित कर सकता है।
एसोसिएशन ने चिंता जताई कि विरोध प्रदर्शन, ट्रैफिक पर रोक और भीड़ की आवाजाही से पहले से ही नुकसान झेल रहे व्यापार पर और असर पड़ सकता है।
उनके अनुसार, धनतेरस और दिवाली के बीच दिल्ली के बाज़ारों में लगभग 25,000 करोड़ का टर्नओवर होता है।
बाजार
CTI ने सोनिया से कहा- रैली का विरोध नहीं कर रहे
CTI ने सोनिया को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली के 20 लाख व्यापारी और फैक्ट्री मालिक महारैली में 10 लाख लोगों के आने से चिंतित और डरे हुए हैं।
उन्होंने लिखा कि वह रैली का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन दिवाली के प्रमुख सीजन में रोजी-रोटी बचाने की गुहार लगा रहे हैं।
CTI ने 2 मांगे रखी हैं। रैली को 10 नवंबर के बाद किया जाए और 1 नवंबर को करनी है तो बुराड़ी मैदान में किया जाए।
ट्विटर पोस्ट
CTI का पत्र
Delhi's Chamber of Trade and Industry (CTI) has urged Congress leader Sonia Gandhi to postpone the Congress mega rally scheduled for November 1, citing potential disruption to business worth Rs 10,000-12,000 crore across 20 markets. It warned of severe traffic congestion and… pic.twitter.com/TfEnSJgroi
— IANS (@ians_india) October 30, 2026
अनुरोध
अखिलेश और ममता से भी मिले व्यापारी
न्यूज18 के मुताबिक, व्यापारियों के संगठन ने प्रस्तावित रैली को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से भी संपर्क किया है।
इसके अलावा, किराना कमेटी दिल्ली ने अखिलेश और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर विरोध प्रदर्शन टालने का अनुरोध किया है।
बता दें कि INDIA गठबंधन की रैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ हो रही है।