दिल्ली के शाहदरा में एक घर की छत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका
क्या है खबर?
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के कस्तूरबा नगर में एक घर की छत गिर गई, जिसमें कम से कम 6 लोग दब गए। हादसा सुबह 10:15 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि छत गिरने के बाद मलबे से 6 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें 2 लोगों ने दम तोड़ दिया है। हालांकि, पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंच गई है।
हादसा
पिछले दिनों चावड़ी बाजार में गिरी थी 3 मंजिला इमारत
दिल्ली के मशहूर चावड़ी बाजार में 5 नवंबर को सुबह एक 3 मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें निर्माण कार्य चल रहा था। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई थी।
घटना के बाद निर्माण कार्य से जुड़े 3 ठेकेदार ताजुद्दीन, फुरकान और सिराज को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। तीनों अजमेरी गेट में निवासी हैं।
इसके अलावा दिल्ली नगर निगम (MCD) के जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया था।
हादसा
दिल्ली में लगातार हो रहे हादसे
दिल्ली में इस साल मानसून के साथ ही इमारतें गिरने का सिलसिला शुरू हो गया, जो अभी तक जारी है।
इस साल करीब 7 बड़े हादसे हुए, जिसमें 21 मौत हुई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि 1 जनवरी से 6 सितंबर 2026 तक इमारतों से जुड़ी 330 से अधिक कॉल मिलीं है।
सबसे बड़ा हादसा 30 मई को साकेत में हुआ, जहां 6 मौत हुई थी। इसके अलावा, 6 सितंबर को सत्य निकेतन में 7 मौत हुई थी।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद का दृश्य
🚨 दिल्ली में आखिर कब थमेगा मकान गिरने का सिलसिला?
— vivek bhandari (@VivekBhandari84) November 17, 2026
शाहदरा के कस्तूरबा नगर में मकान की छत गिरने से 6 लोगों के दबे होने की आशंका बेहद चिंताजनक है।
MCD कब जागेंगी? पुराने और खतरनाक मकानों का सर्वे कब होगा? #Delhi #Shahdara #DelhiGovernment #MCD #Gopashtami #गोपाष्टमी pic.twitter.com/K4EMsd3GYV