NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में गिरावट के बीच दिल्ली में उछाल जारी, बीते दिन 5,062 नए मामले
    देश

    कोरोना वायरस: देश में गिरावट के बीच दिल्ली में उछाल जारी, बीते दिन 5,062 नए मामले

    कोरोना वायरस: देश में गिरावट के बीच दिल्ली में उछाल जारी, बीते दिन 5,062 नए मामले
    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 01, 2020, 09:47 am 1 मिनट में पढ़ें
    कोरोना वायरस: देश में गिरावट के बीच दिल्ली में उछाल जारी, बीते दिन 5,062 नए मामले

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 46,963 नए मामले सामने आए और 470 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 81,84,082 हो गई है, वहीं 1,22,111 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,70,458 हो गई है। बता दें कि देश में पिछले सात दिन से 50,000 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं।

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 58,684 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 58,684 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 74,91,513 हो गई है और देश की रिकवरी रेट 91.53 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,91,239 टेस्ट किए गए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 10.99 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

    ये हैं चार सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 16,78,406 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 43,911 लोगों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश को पीछे छोड़ कर्नाटक दूसरा सबसे अधिक प्रभावित राज्य बन गया है और यहां 8,23,412 लोग संक्रमित पाए गए हैं, वहीं 11,168 की मौत हुई है। 8,23,348 मामलों और 6,690 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 7,24,522 मामलों और 11,122 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    ज्यादातर राज्यों में नए मामलों में आ रही लगातार गिरावट

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 5,548 नए सामने सामने आए और 74 मरीजों ने दम तोड़ा। राज्य में पिछले कई दिन से नए मामले 5,000-6,000 के आसपास बने हुए हैं। आंध्र प्रदेश में 2,783 और तमिलनाडु में 2,511 नए मामले सामने आए। इन दोनों ही राज्यों में दैनिक मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं कर्नाटक में 3,014 नए मामले सामने आए और यहां भी स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है।

    दिल्ली में लगातार चौथे दिन 5,000 से अधिक नए मामले

    राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 5,062 नए मामले सामने आए और 41 मरीजों ने दम तोड़ा। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 3,86,706 हो गई है, वहीं 6,511 लोगों की मौत हुई है।

    दुनियाभर में 4.60 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 4.60 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 11.94 लाख लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 91.22 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 2.30 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 55.35 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.60 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    आंध्र प्रदेश

    दिल्ली

    कोरोना वायरस: देश में लगातार छठवें दिन 50,000 से कम नए मामले, दिल्ली में रिकॉर्ड उछाल कर्नाटक
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 48,648 नए मामले, छह लाख से कम हुए सक्रिय मामले कर्नाटक
    दिल्ली में शुरू होगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की ऑनलाइन बुकिंग, घर पर होगी डिलीवरी ऑटोमोबाइल
    क्या दिल्ली में आ गई है कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर? अरविंद केजरीवाल

    कर्नाटक

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 44,000 नए मामले, दिल्ली में रिकॉर्ड उछाल दिल्ली
    भारत में कोरोना वायरस टेस्ट की किस राज्य में कितनी फीस है? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 50,129 नए मामले, 578 मौतें; रिकवरी रेट लगभग 90 प्रतिशत दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में सात लाख से नीचे आए सक्रिय मामले, टेस्ट 10 करोड़ पार दिल्ली

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 80 लाख पार, दिल्ली में रिकॉर्ड नए मामले दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,469 नए मामले, पिछले तीन महीने में सबसे कम दिल्ली
    पुणे: लोनावला में शिवसेना नेता राहुल शेट्टी की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार पुणे
    पायल घोष ने की राजनीति में एंट्री, रामदास अठावले की पार्टी में हुईं शामिल बॉलीवुड समाचार

    आंध्र प्रदेश

    कोरोना वायरस: भारत में 90 प्रतिशत हुई रिकवरी रेट, जानें किस राज्य में क्या है हाल दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में 78 लाख हुई संक्रमितों की संख्या, 70 लाख से अधिक हुए ठीक भारत की खबरें
    आंध्र प्रदेश: 27 स्कूली छात्रों को हुआ कोरोना संक्रमण, चार स्कूल बंद जगन रेड्डी
    आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा के कनक दुर्गा मंदिर में भूस्खलन से हड़कंप, पांच श्रद्धालु घायल विजयवाड़ा

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023