दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों में होगी ऑनलाइन पढ़ाई, परीक्षा स्थगित
क्या है खबर?
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से उपजी चिंताओं को देखते हुए दिल्ली के स्कूल और कॉलेजों ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली के कई स्कूलों और कॉलेजों ने अपनी कक्षाओं को ऑनलाइन स्थानांतरित कर दिया है। साथ ही, अभिभावक-शिक्षक बैठकें पुनर्निर्धारित की हैं। स्कूलों ने 10 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है।
फैसला
शनिवार को होने वाले कई कार्यक्रम रद्द
सरदार पटेल विद्यालय ने अभिभावकों को बताया कि नई दिल्ली में व्यापक बैरिकेडिंग और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा 6-12 तक की कक्षाएं शनिवार को ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।
रघुबीर सिंह जूनियर मॉडर्न स्कूल ने शनिवार को छात्रों के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा के लिए निर्धारित अभिभावक-शिक्षक बैठक का समय बदल दिया।
भारतीय विद्या भवन के मेहता विद्यालय ने शनिवार को कक्षा 9-2 तक के छात्रों के लिए निर्धारित खेल दिवस अभ्यास और अतिरिक्त कक्षाएं टाल दी हैं।
परीक्षा
सोमवार तक परीक्षा स्थगित
पश्चिम विहार स्थित भारती विद्यापीठ के इंजीनियरिंग महाविद्यालय ने शनिवार को अपनी मध्यावधि परीक्षाओं को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया है।
अपने नोटिस में कॉलेज ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के सूचना-संचार और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्कूल के डीन और दिल्ली परिवहन रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशों के बाद यह निर्णय लिया है।
रोहिणी स्थित महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने भी शनिवार को मध्यावधि परीक्षाओं को 12 अक्टूबर तक स्थगित किया है।
बदलाव
स्कूल-कॉलेजों ने क्यों लिया अचानक निर्णय?
CJP के प्रदर्शन को लेकर नई दिल्ली इलाके में 23,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। दिल्ली मेट्रो ने 57 स्टेशनों को बंद कर दिया है।
नई दिल्ली इलाके में बैरिकेडिंग की गई है और लोगों से प्रदर्शन में शामिल न होने की अपील की जा रही है।
इसी को देखते हुए स्कूलों ने एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया है।