Loading...
दिल्ली में शिमला जैसी सर्द सुबह, तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
दिल्ली में शिमला जैसी सर्द सुबह

दिल्ली में शिमला जैसी सर्द सुबह, तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

लेखन गजेंद्र
Nov 26, 2026
12:22 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में दिसंबर से पहले ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को इस मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज हुई, जो शिमला जैसी ठंड का अहसास दिला गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो शिमला शहर के बराबर है। IMD के मुताबिक, शहर में जहां औसत तापमान दर्ज किया जाता है, उस स्टेशन पर मौसम के अनुरूप औसत तापमान 2.3 डिग्री कम था।

तापमान

दूसरे केंद्रों पर भी गिरा तापमान, अधिकतम तापमान कितना

दिल्ली के लोधी रोड में तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में 9.9 डिग्री, पूसा में 9.1 डिग्री, आयानगर में 10.5 डिग्री और रिज में 11.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

सफदरजंग में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था, जो गुरुवार को एक डिग्री घटना है। शहर में कई जगहों पर यह सामान्य से भी कम रहा।

हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।

कोहरा

कोहरा बढ़ने काे आसार

IMD ने गुरुवार को दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है, और अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

फिलहाल, बारिश का कोई संकेत नहीं दिख रहा है। शुक्रवार को कुछ जगहों पर सुबह धुंध और हल्का कोहरा वापस आने की संभावना है।

IMD ने संभावना जताई है कि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रह सकता है।

कोहरा बढ़ने से प्रदूषण बढ़ने की भी संभावना है।

ADVERTISEMENT