दिल्ली में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से बस में लगी आग, परिचालक की जलकर मौत
क्या है खबर?
दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक बस आग का गोला बन गई, जिसकी चपेट में आकर परिचालक की जलकर मौत हो गई। घटना शनिवार रात को जनकपुरी मछली बाजार क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक परिचालक की पहचान 25 वर्षीय सुनील शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आग की सूचना पर दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं, जिन्हें आग बुझाने में 1 घंटे का समय लगा था।
हादसा
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस ने बताया कि निजी बस में परिचालक सुनील रात में बस खड़ी करके उसके अंदर सो रहा था। उसने बस में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाई थी। उसकी चिंगारी से बस में आग लग गई और थोड़ी देर में पूरी बस आग के गोले में बदल गई। घटना के समय सुनील को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जब बस को जलता देखा तो पुलिस को सूचना दी।
जांच
बस के अंदर जला शव मिला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग बुझाने के बाद बस के अंदर एक जला हुआ शव मिला है। फिलहाल, अभी पहचान सुनील के तौर पर हुई है, लेकिन जांच कराई जा रही है। पुलिस ने बताया कि निजी बस पर हरियाणा का नंबर था। उसे 28 दिन पहले ही सड़क पर यात्रियों के लिए उतारा गया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर कोण से जांच की जा रही है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का दृश्य
वेस्ट दिल्ली के विकासपुरी इलाके में हुआ दर्दनाक हादसा ...बस कंडक्टर की बस में आग लगने के बाद जलने से मौत... बस कंडक्टर की पहचान सुनील उम्र 25 साल के रूप में हुई है.. बस के जलने का वीडियो आया सामने..। #Fire pic.twitter.com/H2o6XXgKUm
— Himanshu Sharma (@himanshujourn) February 9, 2026
ट्विटर पोस्ट
घटना के बाद का दृश्य
VIDEO | Delhi: Bus conductor dies after a mosquito coil sparks fire in a bus in Vikaspuri.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 9, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/OXKLIGtzom